फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ticket will be available only after showing the certificate of vaccination at the bus stand

बस अड्डे पर वैक्सीन लगने का प्रमाणपत्र दिखाने पर ही मिलेगा टिकट

Fri, 31 Dec 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ticket will be available only after showing the certificate of vaccination at the bus stand
सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद - फोटो : Sonipat
कोरोना के बढ़ते मामलों और ओमिक्रॉन की आहट को देखते हुए रोडवेज ने भी नए साल से नए नियम लागू कर दिए हैं। एक जनवरी से वैक्सीन लगने का प्रमाणपत्र दिखाने पर ही यात्रियों को बस का टिकट मिल सकेगा। वैक्सीन न लगवाने वाले यात्रियों को बस में चढ़ने की अनुमति नहीं मिलेगी। रोडवेज डिपो महाप्रबंधक ने भी सभी चालकों-परिचालकों को इस बारे में सख्त निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य और कोरोना के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सोनीपत से रोजाना दिल्ली आवागमन करने वाले नौकरीपेशा या काम धंधा करने वाले लोगों की संख्या हजारों मेें है। रेलवे द्वारा ट्रेनों की संख्या कम करने के बाद बसों में यात्री संख्या भी बढ़ी है। वर्तमान में बस अड्डे पर विभिन्न मार्गों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या बेहद कम है। इस बीच दिल्ली जाने वाली बसों में यात्री संख्या 50 फीसदी करने पर यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। दैनिक यात्री अभी से इसको लेकर वैकल्पिक रास्ता खोजने लगे हैं, ताकि बस न मिलने की स्थिति पर कार्यस्थल पर समय पर पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

वर्जन
नए साल से रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। 1 जनवरी से केवल वही यात्री बस में सफर कर सकेंगे, जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है। जिन यात्रियों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें टिकट नहीं मिलेगा। सभी परिचालकों को वैक्सीन लगने का प्रमाणपत्र देखने के बाद ही टिकट देने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों में 1 जनवरी से यात्री संख्या 50 प्रतिशत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed