फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thursday was the coldest day of the season, minimum temperature recorded at 3 degree Celsius

Sonipat News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा वीरवार, 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

Thu, 05 Jan 2023 08:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
Thursday was the coldest day of the season, minimum temperature recorded at 3 degree Celsius
कड़ाके की ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जातीं युवतियां। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं। बर्फीली हवाओं ने लोग ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे वीरवार सर्द मौसम का अब तक का सबसे ठंड दिन रहा। जबकि अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सप्ताह के अंत तक ठंड लोगों को इसी प्रकार परेशान करेगी। हालांकि उसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से बर्फीली हवाएं दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पहुंच रही है। वातावरण में नमी अधिक होने से लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार दोपहर को खिली धूप भी लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला पाई। सूरज ढलते ही फिर से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हुई। कड़ाके की ठंड से लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी झेलनी पड़ी। कड़ाके की ठंड के बीच बुजुर्गों व छोटे बच्चों के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है। चिकित्सक भी ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है ऐसा मौसम
मौसम का मिजाज भले ही लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है, लेकिन रबी सीजन की फसलों के लिए यह फायदेमंद साबित हो रहा है। सबसे अधिक फायदा गेहूं की फसल को पहुंच रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड अधिक होने से गेहूं की ग्रोथ बेहतर होगी। किसान आवश्यकतानुसार ही फसलों की सिंचाई करे। तापमान में आई गिरावट से सब्जी उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं। वीरवार को 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चल रही है। जिससे तापमान में लगातार गिरावट बनी हुई है। सप्ताह के अंत तक इसी प्रकार का मौमस बना रहेगा। उसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं।
डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed