फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thugs withdrew 17 thousand rupees from the account of retired BSF jawan

बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान के खाते से साइबर ठगों ने निकाले 17 हजार रुपये

Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Thugs withdrew 17 thousand rupees from the account of retired BSF jawan
गोहाना। साइबर ठगों ने बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान के खाते से 17 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों ने चार बार करके कुल 25 हजार 500 रुपये निकाले, लेकिन बाद में 8500 रुपये वापस भी भेज दिए। इस पर सेवानिवृत्त जवान ने देवीपुरा पुलिस चौकी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के देवीनगर में रहने वाले नरेश कुमार बीएसएफ से सेवानिवृत्त जवान हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बैंक खाता एसबीआई की गोहाना ब्रांच में है। 31 जुलाई को उसके पास दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे खाते से 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसके बाद चार ही मिनट में 8500, 5000 और 2000 रुपये निकलने के तीन मैसेज आए। इससे उसके खाते से 25 हजार 500 रुपये निकल गए, लेकिन कुछ देर बाद 8500 रुपये वापस भी आए गए। ऐसे में उसके खाते से 17 हजार रुपये निकल गए। नरेश कुमार का आरोप है कि उसके खाते से यह रुपये एटीएम कार्ड के माध्यम से निकाले गए हैं, जबकि कार्ड उसके पास ही था। यही नहीं रुपये निकालने से पहले न उसके पास किसी का फोन आया और न कोई ओटीपी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed