{"_id":"69bc562010333f15810ff707","slug":"three-youths-robbed-a-goldsmith-of-cash-and-jewellery-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151176-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वर्णकार से तीन युवकों ने नकदी और आभूषण लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वर्णकार से तीन युवकों ने नकदी और आभूषण लूटे
Fri, 20 Mar 2026 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव नाथूपुर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने स्वर्णकार पर हमला कर नकदी और आभूषण लूट लिए। दिल्ली के नरेला स्थित गौतम कॉलोनी निवासी संजय ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो दशक से बीसवां मील स्थित दुर्गा कॉलोनी में प्रियंका ज्वेलर्स नामक दुकान चलाते हैं। वह बुधवार देर शाम बाइक पर सवार होकर दुकान से घर जा रहे थे। उन्होंने नकदी और जेवरात एक बैग व पर्स में रखकर बाइक की डिग्गी में रखे हुए थे।
उन्होंने कहा कि जब वह ड्रेन नंबर-8 के पास नाथूपुर की ओर पहुंचे तभी पीछे से आए तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। एक बदमाश ने डंडे से उनकी कमर पर वार किया जिससे वह बाइक लेकर गिर गए। इसके बाद युवकों ने उन्हें मारपीट कर डिग्गी का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन
बदमाश डिग्गी से 45 हजार रुपये, 70 ग्राम चांदी के आभूषण और 2.5 ग्राम सोने का मंगलसूत्र लेकर भाग गए। उन्होंने आभूषण टिफिन के अंदर रखकर डिग्गी में रखे हुए थे। लूट की सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर लूट की एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरोें की फुटेज खंगाल रही है।