{"_id":"6575face6167735bc108de76","slug":"three-youths-cheated-the-tops-and-mangalsutra-of-two-women-by-luring-them-sonipat-news-c-197-1-snp1001-10604-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: झांसे में लेकर दो महिलाओं के टॉप्स व मंगलसूत्र ठग ले गए तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: झांसे में लेकर दो महिलाओं के टॉप्स व मंगलसूत्र ठग ले गए तीन युवक
Sun, 10 Dec 2023 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
राई। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी की तलाश में गई दो महिलाओं को झांसे में लेकर तीन युवकों ने उनके कानों के टॉप्स व मंगलसूत्र उतरवा लिया और उसको लेकर भाग गए। महिलाओं ने परिजनों को अवगत कराया। घटना की शिकायत पर कुंडली थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से बिहार के जिला वैशाली के गांव गाजीपुर निवासी चंद्रेश्वर साहनी ने कुंडली थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ प्याऊ मनियारी स्थित पेपर मिल कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। शनिवार को उनकी पत्नी मंजू और पड़ोस में रहने वाली बिहार के बेगूसराय के गांव कसाहा सेमरिया निवासी पूनम के साथ नौकरी की तलाश में कुंडली की एचपीएल कंपनी में गई थी। कंपनी के बाहर उनकी पत्नी मंजू व पड़ोसन पूनम को तीन युवक मिले। तीनों ने मंजू व पूनम को डरा दिया कि सोने के आभूषण पहनकर वह नौकरी के लिए जाएंगी तो उनका अहित होगा। उन्होंने झांसे में लेकर उनके कानों से सोने के टॉप्स व मंगलसूत्र निकाल निकाल लिए। उसके बाद वह उनकी नौकरी की बात करने के नाम पर फैक्टरी की तरफ चले गए। उसके बाद वह वापस ही नहीं लौटे। काफी देर इंतजार करने के बाद उनकी पत्नी ने उन्हें कॉल कर बुलाया। वह मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि उनकी पत्नी व पड़ोसन के साथ ठगी हो गई है। उन्होंने कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
वर्जन
दो महिलाओं को झांसे में लेकर सोने के टॉप्स व मंगलसूत्र ऐंठने का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल कर युवकों का पता लगाया जा रहा है। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली