फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three wrestlers including Ravi Dahiya won medals in Bulgaria

बुल्गारिया में रवि दहिया सहित तीन पहलवानों ने जीते पदक

Sun, 20 Feb 2022 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Three wrestlers including Ravi Dahiya won medals in Bulgaria
बुल्गारिया में कोच के साथ पदक दिखाते पहलवान रवि दहिया, गौरव बालियान व दीपक पूनिया। विज्ञप्ति - फोटो : Sonipat
बुल्गारिया में चल रही अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए पदक जीते। प्रतियोगिता में ओलंपिक रजत पदक विजेता सोनीपत के गांव नाहरी के रवि दहिया व मुजफ्फरनगर यूपी के गांव शाहपुर के गौरव बालियान ने रजत पदक जीते। वहीं झज्जर के गांव छारा के पहलवान दीपक पूनिया ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सीनियर इंडियन रेसलिंग टीम के कोच बलवंत सिंह छिक्कारा ने सभी पदक विजेता पहलवानों को बधाई दी।
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल व एशियाई खेलों की तैयारी करने के लिए भारतीय कुश्ती संघ ने आठ पहलवानों समेत 14 सदस्यीय दल को बुल्गारिया रवाना किया था। आठ पहलवान 23 फरवरी तक बुल्गारिया में रहकर तैयारी कर रहे हैं। दोनों वर्गों के आठ पहलवानों में सोनीपत के चार पहलवान शामिल हैं। शिविर में तैयारी के दौरान ही बुल्गारिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नाहरी के रवि दहिया, मुजफ्फरनगर के गौरव बालियान व झज्जर के दीपक पूनिया ने बेहतर खेल दिखाते हुए पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed