{"_id":"6ae10e35c77bf82b0202036f","slug":"three-special-trains-departed-for-the-nirankari-samagam-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163065-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निरंकारी समागम के लिए चलीं तीन स्पेशल ट्रेनें, सोनीपत में भी ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निरंकारी समागम के लिए चलीं तीन स्पेशल ट्रेनें, सोनीपत में भी ठहराव
विज्ञापन
दिल्ली-पानीपत और पानीपत-हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष मेमू ट्रेनें, 28 व 29 अक्तूबर तक होगा संचालन
फोटो 43: सोनीपत रेलवे जंक्शन पर पानीपत जाने वाली विशेष मेमू ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। भोड़वाल माजरी में आयोजित हुए संत निरंकारी समागम के बाद श्रद्धालुओं की घर वापसी होने लगी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने तीन विशेष मेमू ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों का लाभ सोनीपत के यात्रियों को भी मिलेगा। दिल्ली-पानीपत मेमू स्पेशल ट्रेन सोनीपत समेत कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
उत्तर रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 04421 और 04422 का संचालन 28 अक्तूबर तक होगा। वहीं, पानीपत-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन संख्या 04425 का संचालन 28 अक्तूबर और वापसी में ट्रेन संख्या 04426 का संचालन 29 अक्तूबर तक निर्धारित है। पानीपत-दिल्ली स्पेशल ट्रेन संख्या 04423 का संचालन 28 अक्तूबर और 04424 का संचालन 29 अक्तूबर तक रहेगा।
दिल्ली से पानीपत जाने वाली ट्रेन सोनीपत में सुबह 11:13 बजे पहुंचेगी
ट्रेन संख्या 04421 दिल्ली जंक्शन से सुबह 10 बजे रवाना होकर सुबह 11:13 बजे सोनीपत पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 11:15 बजे पानीपत की ओर रवाना होगी। रास्ते में भोड़वाल माजरी, समालखा और दिवाना स्टेशन पर ठहरते हुए ट्रेन दोपहर 12:05 बजे पानीपत पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में ट्रेन संख्या 04422 पानीपत से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। यह दिवाना, समालखा और भोड़वाल माजरी होते हुए दोपहर 2:06 बजे सोनीपत पहुंचेगी। दोपहर 3:45 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04425 पानीपत जंक्शन से रात 11 बजे रवाना होकर 11:24 बजे भोड़वाल माजरी पहुंचेगी। इसके बाद गन्नौर और राजलू गढ़ी होते हुए ट्रेन रात 11:50 बजे सोनीपत पहुंचेगी। यहां से 11:51 बजे रवाना होकर ट्रेन अगले दिन रात 1:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04426 हजरत निजामुद्दीन से रात 2 बजे रवाना होगी। तड़केे 3:25 बजे सोनीपत पहुंचेगी। यहां से 3:26 बजे रवाना होकर ट्रेन राजलूगढ़ी, गन्नौर, भोड़वाल माजरी, समालखा और दिवाना के रास्ते सुबह 4:30 बजे पानीपत पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04423 पानीपत जंक्शन से रात 8 बजे रवाना होकर 8:20 बजे भोड़वाल माजरी पहुंचेगी। इसके बाद रात 8:36 बजे सोनीपत पहुंचेगी। यहां से 8:36 बजे रवाना होकर ट्रेन रात 10:05 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04424 पुरानी दिल्ली से रात 10:20 बजे रवाना होगी। रात 11:08 बजे सोनीपत पहुंचेगी। यहां से 11:10 बजे रवाना होकर ट्रेन रात 12:20 बजे पानीपत पहुंचेगी।
--
निरंकारी समागम में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। सोनीपत में भी विशेष ट्रेनों का ठहराव दिया गया है।
अजय माइकल, प्रवक्ता, दिल्ली मंडल