फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   three people died in accident in Sonipat of Haryana

Haryana Accident: पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत, नीलगाय बचाने के चक्कर में खोया नियंत्रण

Mon, 10 Jun 2024 07:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 07:15 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। हादसा नीलगाय को बचाने के चक्कर में हुआ। 

विज्ञापन
three people died in accident in Sonipat of Haryana
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में नीलगाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा धनाना से लाखनमाजरा संपर्क मार्ग पर हुआ है। तीनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। मृतकों की पहचान गांव धनाना के शमशेर (55), मोई माजरी से राज (39), गांव चिड़ी के सुरेंद्र (27) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


गांव धनाना में लाखन माजरा संपर्क रोड पर कार के सामने आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खेत में उतर गई। हादसे में कार ग सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। बरोदा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के नागरिक अस्पताल भिजवाए।
विज्ञापन


गांव धनाना निवासी शमशेर (55) खेती बाड़ी करते थे। उनके भाई रणबीर सिंह गांव मोई माजरी में शादीशुदा हैं। मोई माजरी से उनका साला राज (39) रविवार को गांव धनाना आए थे। राज के साथ उनके रिश्तेदार रोहतक में गांव चिड़ी निवासी सुरेंद्र (27) भी आए थे। राज एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार चलाते हैं। शमशेर, राज व सुरेंद्र कार में सवार होकर धनाना से गांव चिड़ी जाने के लिए रविवार रात 12 बजे निकले थे। कार को राज चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जब गांव धनाना से लाखन माजरा संपर्क सड़क पर लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर गए तो अचानक उनकी कार के सामने नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खेत में उतर गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक राहगीर ने हादसे की जानकारी गांव धनाना के सरपंच के पास फोन कर दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची बरोदा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवाया। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।


गांव धनाना के पास कार के सामने नीलगाय आने से अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। -लाल सिंह, प्रभारी, सदर थाना, गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed