फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three people carrying Rs 5,000 bounty arrested

Sonipat News: पांच-पांच हजार के तीन इनामी गिरफ्तारं

Wed, 12 Jun 2024 05:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 12 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Three people carrying Rs 5,000 bounty arrested
सोनीपत। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की टीम ने अलग-अलग स्थानों से पांच-पांच हजार रुपये के इनामी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुंडली थाना का दुष्कर्म व राई और शहर सोनीपत के हत्या की कोशिश के दो आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन

स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट (एसएजीयू) प्रभारी अजय धनखड़ ने बताया कि इनामी आरोपियों की तलाश में उनकी टीम लगातार प्रयास कर रही थी। टीमों ने पांच-पांच हजार के इनामी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले मामले में कुंडली थाना क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो व दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला नाजिर मोहम्मद उर्फ नजरू है। मामले में 12, अप्रैल 2023 को पानीपत निवासी महिला ने थाना कुंडली पुलिस को बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी बुआ के घर आई थी। 11 अप्रैल, 2023 को लड़की के लापता होने पर महिला ने पानीपत के नदीम पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी मुकेश जाखड़ की टीम ने लड़की को बरामद कर लिया था। तब पता लगा था कि लड़की के साथ नदीम व उसके दो साथियों माजिद व नाजिर मोहम्मद ने भी दुष्कर्म किया है। पुलिस ने नदीम व माजिद को पकड़ लिया था। मामले में आरोपी नाजिर मोहम्मद की गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम रखा था। अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed