फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three new buses reached the depot after five years, will run on the Delhi-Katra route

पांच साल बाद डिपो में पहुंचीं तीन नई बसें, दिल्ली-कटरा रूट पर दौड़ेगी

Sun, 04 Sep 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three new buses reached the depot after five years, will run on the Delhi-Katra route
सोनीपत डिपो में पहुंची नई बसों के पास मौजूद रोडवेज अधिकारी। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। लंबे समय से बसों की कमी झेल रहे रोडवेज डिपो में तीन नई बसें पहुंचने अधिकारियों व यात्रियों ने राहत की सांस ली है। पांच साल बाद डिपो में पहुंची तीनों नई बसों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली व कटरा रूटों पर चलाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि डिपो के लिए 25 नई बसें मंजूर हैं, इनमें से तीन बसें पहुंच चुकी है। 4-5 बसें जल्द पहुंचने की उम्मीद है। सभी बसें पहुंचने के बाद विभिन्न रूटों पर बनी बसों की कमी को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में 197 बसें स्वीकृत हैं। वर्तमान में महज 108 बसों से ही काम चलाया जा रहा है। इनमें रोडवेज डिपो की 65 और किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसों की संख्या 43 है। करीब 8-10 बसें खराब रहती हैं। बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नई बसें आने से कुछ हद तक राहत मिल सकेगी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि एक साल पहले 40 बसों की डिमांड मुख्यालय भेजी थी, जिसमें से डिपो के लिए 25 बसों को ही मंजूरी मिली थी। अक्तूबर 2021 से डिपो में नई बसों के आने का इंतजार कर रहे थे। करीब 10 माह बाद डिपो में नई बसें पहुंची है। नई बसें पहुंचने पर डीईओ कर्मबीर, प्रदेश सचिव रोशन कौशिक, संदीप मलिक, डिपो प्रधान नरेंद्र, कृष्ण मोर, सूरजभान मास्टर सतपाल नागर ने कहा कि नई बसें आने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकेंगी।
विज्ञापन

दिल्ली-कटरा रूट पर दौड़ेंगी नई बसें, होंगी कई खासियतें
अधिकारियों का कहना है कि तीन नई बसों में से एक बस को गोहाना सब डिपो में भेजा जाएगा। यह बस गोहाना से दिल्ली रूट पर चलाई जाएगी। जबकि दो बसें सोनीपत डिपो में रहेंगी। इन बसों को सोनीपत-कटरा रूट पर चलाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नई बसों में कई बदलाव किए गए हैं। नई बसों की लंबाई अधिक होगी। इनमें सीटों की संख्या 52 से बढ़ाकर 56 की गई है। सभी बसें बीएस-6 मानक की होंगी। नई बसों में चालक सीट के पास मोबाइल चार्जर प्वाइंट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। बस की पिछली सीट पर चालक-परिचालक के आराम करने के लिए ट्रेन की तरह बर्थ बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल दर साल घटती गईं बसें
कुछ वर्ष पहले तक सोनीपत डिपो व गोहाना सब डिपो में करीब 260 बसें थी, जो साल दर साल कम होती चली गई। वर्तमान समय में सोनीपत डिपो व गोहाना सब डिपो में कुल 106 रोडवेज बसें हैं। जबकि यहां 64 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जहां बसें बढ़ाई जानी थी, वहां हर साल बसें कम होती चली गई। नई बसें आने से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
इस माह 10 बसें हो जाएंगी कंडम
नियमानुसार रोडवेज बस को 10 साल पूरे होने या 8 लाख किलोमीटर का सफर तय करने के बाद कंडम घोषित कर दिया जाता है। हालांकि 3 साल पहले तक यह समय सीमा 8 साल थी, जिसे बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया था। उस समय रोडवेज बस अड्डे पर 148 बसें 7 लाख किलोमीटर का सफर तय कर चुकी थी। उच्चाधिकारियों ने इन बसों को दो साल ओर चलाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद ही अधिकतर रोडवेज बसें बीच रास्ते में खराब होने लगी। रोडवेज डिपो में शामिल बसों में से 10 बसें इस माह कंडम घोषित कर दी जाएंगी।

जिले के रोडवेज डिपो की स्थिति
सोनीपत बस अड्डे पर स्वीकृत बसें 197
रोडवेज की बसें 65 ( 2 नई आने के बाद 67)
किलोमीटर स्कीम की बसें 43
गोहाना सब डिपो में कुल बसें 62
रोडवेज बसें 41 (1 नई पहुंचने के बाद 42)
किलोमीटर स्कीम के तहत बसें 21
रोडवेज डिपो में चालक 325
रोडवेज डिपो में परिचालक 275
रोडवेज डिपो में कई साल से नई बसें नहीं आई थी। पुरानी बसों के कंडम होने के बाद डिपो में बसों की कमी बनी हुई थी। मुख्यालय को 40 बसों की डिमांड भेजी गई थी। इसमें 25 बसों की स्वीकृति मिली थी। इनमें से तीन नई बसें डिपो में पहुंची है। जल्द ही कुछ ओर बसें भी पहुंचने की उम्मीद है। नई बसों को दिल्ली-कटरा रूट पर चलाया जाएगा। नई बसों के आने के बाद बसों की कमी दूर होगी।
राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed