फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three murderers murdered BJP Mandal Vice President's nephew in Kahuni's rivalry

कहासुनी की रंजिश में तीन साथियों ने की थी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के भतीजे की हत्या

Sun, 16 May 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Three murderers murdered BJP Mandal Vice President's nephew in Kahuni's rivalry
गांव प्रीतमपुरा के पास खेत में हत्या कर फेंके गए शव की पहचान के बाद अब पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव जठेड़ी निवासी अशोक उर्फ भूरा, बैंयापुर खुर्द के पास स्थित राजीव नगर का रहने वाला रीतिक व लालबहादुर हैं। तीनों मृतक के साथी हैं। उन्होंने कहासुनी की रंजिश में वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव प्रीतमपुरा के पास खेत में 10 मई को ग्रामीणों ने कंबल में लिपटा युवक का शव देखा था। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की तो युवक के सिर व हाथों पर तेजधार हथियार के निशान मिले थे। बाद में उसकी पहचान गांव जठेड़ी निवासी अमित उर्फ राजा के रूप में हुई थी। वह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं केबल संचालक सुंदर का भतीजा था। वह भी केबल संचालन का काम करता था। इस ब्लाइंड मर्डर में जांच करने के बाद एसआई शमशेर सिंह की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अशोक उर्फ भूरा, रीतिक व लाल बहादुर मृतक अमित उर्फ राजा के साथी हैं। तीनों ने ही मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उनकी अमित उर्फ राजा के साथ कहासुनी हुई थी। वे उसका बदला लेना चाहते थे। वह घटना के दिन बाइक से जा रहे थे। उन्हें रास्ते में अमित मिल गया। उन्होंने उसे अपने साथ ले लिया और बाहर जाकर एक साथ बैठकर शराब पी। जब अमित को नशा हो गया तो सब्जी काटने वाले दरांत से सिर में वार कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर भी वार किए। शव को कंबल में लपेटकर खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के साथ जाते देखा गया था अमित
कुंडली थाना के जांच अधिकारी शमशेर सिंह का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद उन्हें पहले से ही शक था कि हत्या किसी परिचित ने की है। इसी वजह से पुलिस ने जांच में मृतक अमित के साथियों के बारे में जानकारी जुटाई। जब राहगीरों से पूछताछ हुई और आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए तो आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। कुछ लोगों ने आरोपियों के साथ अमित को देखा था। पुलिस ने इसी शक के आधार पर तीनों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed