{"_id":"66c0da1bbfb3803e6800796b","slug":"three-more-women-accused-in-money-extortion-case-taken-on-production-warrant-sonipat-news-c-197-1-snp1003-123151-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रुपये ऐंठने के मामले में तीन और महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रुपये ऐंठने के मामले में तीन और महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर ली
Sat, 17 Aug 2024 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। थाना पुलिस ने फर्नीचर मिस्त्री को घर बुलाकर निर्वस्त्र कर फोटो खींचने और रुपये ऐंठने के मामले में तीन और महिला आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। फर्नीचर मिस्त्री ने पुलिस को बताया था कि जून के आखिरी दिनों में महिला ने फोन करके ककरोई रोड के पास फर्नीचर का काम कराने के बहाने बुलाया था। उसके बाद उन्हें जबरन निर्वस्त्र कर दिया था। उन्होंने उन्हें दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी थी और उनसे 10.50 हजार रुपये छीन लिए थे। इसके बाद शहर थाना में चारों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी मंदीप उर्फ मुन्ना को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने तीन महिला आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन