{"_id":"5efe2d508ebc3e42ea61132d","slug":"three-kilometers-long-highway-jammed-due-to-trolley-tire-burst-on-gt-road-sonipat-news-rtk562216112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर ट्राले का टायर फटने से हाईवे पर लगा तीन किलोमीटर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर ट्राले का टायर फटने से हाईवे पर लगा तीन किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन
जीटी रोड पर बीसवां मील की तरफ जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : Sonipat
राई (सोनीपत)। जीटी रोड पर बीसवां मील के पास पानीपत-दिल्ली लेन पर ट्राला का टायर फटने से लंबा जाम लग गया। हाईवे निर्माण कार्य के चलते पहले ही दो लेन से वाहनों को गुजारा जा रहा था। ऐसे में एक लेन पर ट्राला फंसने से करीब तीन किलोमीटर तक वाहन फंसते चले गए। हाईवे व राई थाना पुलिस ने मशक्कत के बाद वाहनों को निकाला। बाद में ट्राला को हाईवे से हटवाने के बाद स्थिति को सामान्य किया जा सका।
वीरवार सुबह एक ट्राला पानीपत की तरफ से दिल्ली की तरफ जा रहा था। जब वह राई खेलकूद स्कूल के पास पहुंचा तो इसी दौरान अचानक उसके दो टायर फट गए। जिससे ट्राला पानीपत-दिल्ली हाईवे की लेन पर खड़ा हो गया। जिससे एक लेन बाधित हो गई। ऐसे में महज एक लेन से वाहन गुजरने लगे। जिससे हाईवे पर वाहनों की अधिकता के चलते जाम की स्थिति बन गई। हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर तक वाहन रेंगते हुए चलने को मजबूर हुए। सूचना के बाद पहुंची राई व हाईवे थाना पुलिस ने वाहनों को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के अंदर से निकाला। साथ ही हाईवे पर फंसे ट्राला को हटाने का प्रयास शुरू कर दिया है। लंबे समय से जीटी रोड का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा था। कुछ दिन पहले ही निर्माण कार्य शुरू किया गया है। गर्मी में जाम की स्थिति बनने से वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई। भीषण गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। गर्मी के कारण वाहनों में बैठे लोगों की हालत बिगड़ी रही। राई व हाईवे पुलिस ने ट्राला को हटवाकर जाम की स्थिति को सामान्य कराया।
वाहनों का रूट किया गया डायवर्ट
जीटी रोड से वाहनों को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के अशोका विवि के गेट के आगे से बीसवां मील की तरफ भेजा गया। साथ ही ट्राला के पास से वाहनों को कतार बनाकर निकालना शुरू किया। जिसके बाद जाम की स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
राई थाना प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि ट्राले के टायर फटने से जाम की स्थिति बन गई थी। वाहनों का रूट डायवर्ट करने के साथ ही तुरंत ट्राले को हटवाने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। ट्राला हटने के बाद वाहनों का आवागमन सुचारु करा दिया गया।