फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three institutes signed MoU to promote research

Sonipat News: अनुसंधान को बढ़ावा देने को तीन संस्थानों ने किया एमओयू

Thu, 06 Nov 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Three institutes signed MoU to promote research
फोटो 32- सोनीपत के राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में समझौता
सोनीपत। राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में बुधवार को एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन

इसमें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (एफआईटीटी) व अटल इनक्यूबेशन सेंटर (एआईसी) के साथ एमओयू किया है।
विज्ञापन

यह समझौता शहरी गतिशीलता व अवसंरचना के क्षेत्र में नवाचार, उद्यमिता, सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहेगा। समझौते पर एफआईटीटी आईआईटी दिल्ली के प्रबंध निदेशक डॉ. निखिल अग्रवाल, डीएमआरसी अकादमी के महानिदेशक घनश्याम बंसल, एआईसी आईआईटी दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक पांडेय ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार सहित सभी संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह रणनीतिक साझेदारी शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान विशेषज्ञता व उद्यमशील नवाचार को एकीकृत करते हुए शहरी परिवहन, सतत गतिशीलता की चुनौतियों का समाधान खोजने का प्रयास करेगी।
डॉ. निखिल अग्रवाल ने बताया कि यह समझौता गतिशीलता नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में नया मानक स्थापित करेगा। डीप-टेक स्टार्टअप्स को स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए सशक्त बनाएगा। डॉ. विकास कुमार ने बताया कि यह सहयोग भारत में नवाचार की गति को और तेज करेगा।

आत्मनिर्भर व प्रौद्योगिकी-समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की दिशा में हमारे संकल्प को और मजबूत करेगा, जो विकसित भारत 2047 की ओर एक अहम कदम है। घनश्याम बंसल ने बताया कि यह साझेदारी उद्योग व शिक्षाविदों के बीच सहयोग को मजबूत करेगी। अनुसंधान एवं नवाचार के माध्यम से सतत व भविष्य उन्मुख गतिशीलता समाधान विकसित करने में सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed