फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three including engineer killed, three injured in road accidents

Sonipat News: सडक़ हादसों में इंजीनियर समेत तीन की मौत, तीन घायल

Sat, 19 Oct 2024 05:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 19 Oct 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Three including engineer killed, three injured in road accidents
राई। सड़क हादसों में इंजीनियर समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। इंजीनियर की स्कूटी को बहालगढ़ क्षेत्र में वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं जठेड़ी के पास हादसे में युवक की जान गई तो बढख़ालसा से आगे ऑटो को कैंटर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास हुए हादसे में स्कूटी सवार इंजीनियर की मौत हो गई। कुमासपुर के पास स्थित एल्डिको काउंटी निवासी महेंद्र स्वरूव कोरव ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके बेटे विनायक (22) डिजाइन इंजीनियर थे। बेटे ने तीन माह पहले ही दिल्ली की कंपनी में नियुक्ति प्राप्त की थी। वह अपनी स्कूटी से कंपनी में जा रहे थे। जब वह बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उनके बेटे के सिर में चोट लगी और वह घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यूपी के जिला गोरखपुर के गांव मिर्हिया निवासी हॉल प्याऊ मनियारी निवासी संजय गौर ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह पांच भाई थे। सबसे छोटा भाई अर्जुन (30) पीओपी का काम करते थे। वह बाइक से काम करने के लिए मैक्स हाइट्स में गए थे। वापस लौटते समय गांव जठेड़ी के पास उनके भाई को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके भाई की मौत हो गई। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
कैंटर की टक्कर से ऑटो सवार की मौत, तीन घायल

गांव बड़ौली निवासी ऑटो चालक ब्रह्मदत्त ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह सवारी लेकर कुंडली बॉर्डर से सोनीपत जा रहे थे। उनकी ऑटो में महिला सहित चार सवारी बैठी थी। बडख़ालसा से आगे अंसल प्लाजा के पास कैंटर ने अचानक उनकी ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और उनके समेत तीन घायल हो गए। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed