फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three including brother-in-law accused of breaking into house and beating him

Sonipat News: बहनोई सहित तीन पर घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप

Tue, 05 Mar 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three including brother-in-law accused of breaking into house and beating him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव फिरोजपुर बांगर निवासी एक युवक ने अपने बहनोई पर घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। फिरोजपुर बांगर निवासी विकास ने बताया कि झज्जर के गांव बुपनिया निवासी उनके बहनोई नरेश अपने भतीजे व एक अन्य युवक नवीन के साथ उनके घर पर आए थे। घर आते ही उन्होंने दरवाजे को जोर से धक्का देना शुरू कर दिया। दरवाजे को जोर-जोर से खटखटाने की आवाज सुनकर उन्होंने दरवाजा खोला तो नरेश शराब पीए हुए थे। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही उन्होंने लात-घूसों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और भाग गए। विकास की शिकायत पर सैदपुर चौकी पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed