फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three gymnasts from the Sports University won silver medals.

Sonipat News: खेल विश्वविद्यालय के तीन जिम्नास्ट ने दिलाई चांदी

Sun, 09 Nov 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 09 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three gymnasts from the Sports University won silver medals.
फोटो :04: सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेलकूद विवि में कुलपति अशोक कुमार, खेल निदेशक ललिता शर्मा
सोनीपत। हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय राई के तीन खिलाड़ियों ने एशियाई एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर देश को रजत पदक दिलाया है। तीनों का शनिवार को खेल विवि में कुलपति अशोक कुमार ने स्वागत किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

खेलकूद विवि के जिम्नास्ट ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराया है। गोवा में 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित एशियन एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में विश्वविद्यालय के पीजीडी कोर्स के तीन छात्र राहुल, सागर और सचिन ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। तीनों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भारत ने बैलेंस, डायनामिक और कंबाइन तीनों इवेंट्स में रजत पदक मिले। ओवरऑल टीम कैटेगरी में भारत दूसरे स्थान पर रहा। जिसके चलते भारत को रजत पदक मिला। विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने इस सफलता पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षक डॉ. तकदीर सिंह कुंडू व प्रशिक्षण दल को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर निरंतर नई ऊंचाई छू रहे हैं। पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे खिलाड़ी ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में भी देश का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखेंगे।
विवि की खेल निदेशक ललिता शर्मा ने भी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed