फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three friends returning after celebrating birthday were crushed by the driver, one died

जन्मदिन मनाकर लौट रहे तीन दोस्तों को वाहन चालक ने कुचला, एक की मौत

Mon, 03 Jan 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three friends returning after celebrating birthday were crushed by the driver, one died
केजीपी पर मनौली के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए। वह यूपी के बागपत में आयोजित जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे। रास्ते में बाइक खराब होने पर वे पैदल चल रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जगदीशपुर के जगमाल सिंह ने बताया कि उसका बेटा सोनू (25) अपने दोस्त सचिन और सुमित के साथ बागपत गया था। वहां पर सुमित की मौसी के लड़के का जन्मदिन था। वह पार्टी में शामिल होकर वापस जगदीशपुर आ रहे थे। जब वह केजीपी पर पहुंचे तो उनकी बाइक खराब हो गई। इस पर वह तीनों पैदल ही बाइक लेकर चलने लगे। जब वह टोल से दो किमी पहले ही थे तो उनको अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं सचिन और सुमित को पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजनों ने दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed