फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three friends attacked with knives and sticks in the scuffle

कहासुनी की रंजिश में तीन दोस्तों पर चाकू-डंडों से हमला

Thu, 01 Apr 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Three friends attacked with knives and sticks in the scuffle
राई। गांव जगदीशपुर में दुल्हेंडी के दिन माता पर पूजा के दौरान हुई कहासुनी की रंजिश में आठ लोगों ने अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर तीन युवकों पर चाकू, ईंट व डंडों हमला कर दिया। एक घायल युवक के पिता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव जगदीशपुर निवासी रामकुमार ने बताया कि उसके बेटे विकास, विकास के दोस्त प्रदीप व अंकित की दुल्हेड़ी के दिन माता पर पूजा करते हुए गांव के ही कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। घटना की देर शाम को जब वह तीनों दुकान पर गए तो सचिन, उसके भाई सुनील, बुल्ला, भोला, सचिन कुमार, राजा, छोटा डोन, प्रवेश और 10-12 अन्य युवक हाथ में चाकू, ईंट, पाइप, डंडे लेकर आए और हमला कर दिया। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाय गया। विकास व अंकित को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया था। परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रामकुमार की शिकायत पर राई थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed