फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three elderly people die from Corona, 70 new cases found

कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत, 70 नए केस मिले

Thu, 27 May 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Three elderly people die from Corona, 70 new cases found
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है, लेकिन मौत होने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत हो गई। इनमें गांव मदीना का 79 वर्षीय बुजुर्ग, गन्नौर का 66 वर्षीय बुजुर्ग व सोनीपत का 60 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 233 तक हो गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से 233 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे मृत्यु दर 0.49 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को 70 नए संक्रमित मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 46 हजार 808 हो गई है। वीरवार को संक्रमितों से चार गुना ज्यादा 296 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। जिससे जिले में रिकवरी रेट 97 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस तरह 45 हजार 373 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1202 का इलाज चल रहा है। हालात यह हैं कि जितनी जांच की गई है, उनमें 5.66 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फुट की दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed