Accident In Sonipat: बाइक और बोलेरो की भिड़ंत में दो दोस्तों सहित तीन की मौत, दो गंभीर
दोनों साथी रोहतक से बाइक पर जींद जा रहे थे। रास्ते में तीसरे दोस्त को भी बैठाया था। गांव बुटाना-नूरनखेड़ा के बीच बोलेरो से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो साथियों के साथ ही बोलेरो चालक की भी जान चली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में गोहाना-जींद रोड पर गांव बुटाना व नूरन खेड़ा के बीच बाइक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में दो दोस्तों समेत तीन लोगों को मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक व हादसे में मरने वाले बोलेरो चालक का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। बरोदा थाना पुलिस ने घायलों को गोहाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया गया। वहां से युवक को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करनाल के गांव बृजपुर निवासी अजय (21) और जींद के गांव लोदर का आशीष (22) रोहतक में काम करते थे। सोमवार को दोनों बाइक पर सवार होकर जींद जा रहे थे। उन्होंने रास्ते से करनाल में गांव बड़ौत निवासी अपने साथी तेजेंद्र (28) को भी साथ ले लिया। जब वह गांव बुटाना और नूरन खेड़ा के बीच पहुंचे तो उनकी बाइक सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। हादसे के बाद बोलेरो पलट गई।
यह भी पढ़ें : Sonipat Accident: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौत, बागपत के सिसाना के हैं दोनों
बोलेरो में गोहाना के गांव बुटाना के चंद्रहास (42) और उनके 14 वर्षीय बेटे निखिल सवार थे। हादसे में अजय और आशीष की मौके पर मौत हो गई, जबकि चंद्रहास, उनका बेटा निखिल और तेजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर बुटाना चौकी से एएसआई कृष्ण टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को गोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें : Haryana: पूर्व CM हुड्डा बोले- नीतिश ने निकाली तीसरे मोर्चे की हवा, कांग्रेस बिना BJP विरोधी फ्रंट असंभव
जहां चिकित्सक ने बोलेरो चालक चंद्रहास को मृत घोषित कर दिया, जबकि निखिल और तेजेंद्र को प्राथमिक उपचार देकर बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से तेजेंद्र को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है। उधर, पुलिस ने अजय और आशीष के शव कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाए। पुलिस विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच कर रही है।
गांव बुटाना-नूरनखेड़ा के बीच बाइक और बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और उनका साथी घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद बोलेरो भी पलट गई। जिसमें चालक की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -रमेश कुमार, थाना प्रभारी, बरोदा।