फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three days left to get exemption in house tax

Sonipat News: गृह कर में छूट पाने के लिए बचे तीन दिन

Tue, 29 Jul 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 29 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Three days left to get exemption in house tax
फोटो 03: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में गृहकर जमा कराने के लिए काउंटर पर लाइन में खड़े लोग। संवाद
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में छूट के साथ गृहकर जमा करने के लिए तीन दिन शेष बचे हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने 10 फीसदी छूट के साथ गृहकर जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में अब तक छह करोड़ रुपये गृह कर जमा हुआ है। 31 जुलाई को राजपत्रित अवकाश होने के चलते नगर निगम ने काउंटर खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्राॅपर्टी शाखा में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की गई है।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय विभाग प्रतिवर्ष गृह कर जमा करने वालों को 31 जुलाई तक 10 फीसदी छूट देने के आदेश जारी किए हुए हैं। निगम क्षेत्र में 1.70 लाख प्रॉपर्टी हैं, जिनमें आवास, फ्लैट्स, दुकान, व्यावसायिक भवन, सरकारी व अर्द्ध सरकारी भवन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रॉपर्टी से निगम प्रशासन गृह कर वसूलता है। नगर निगम क्षेत्र के प्रॉपर्टी मालिकों के लिए छूट के साथ गृह कर जमा करने के लिए तीन दिन का समय बचा हुआ है। निगम की ओर से चालू वित्त वर्ष में 40 करोड़ रुपये गृह कर वसूला जाना है।
10 फीसदी छूट पाने के लिए प्रॉपर्टी मालिक गृह कर जमा कराने के लिए पहुंच रहे हैं। नगर निगम कार्यालय में अब तक छह करोड़ रुपये गृहकर जमा हो सका है। 31 जुलाई को छूट के साथ गृहकर जमा कराने के लिए अंतिम दिन है। उस दिन राजपत्रित अवकाश होने के कारण नगर निगम ने प्राॅपर्टी मालिकों की सुविधा के लिए 31 जुलाई को कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है।
ऑनलाइन भी भर सकते हैं गृह कर

निगम अधिकारियों का कहना है ऑनलाइन गृह कर जमा करने के लिए वेबसाइट ulbharyana.gov.in पर जाकर शहर का विकल्प क्लिक करें। इसके बाद वेबसाइट पर पंजीकरण करें। प्रॉपर्टी आईडी के विकल्प में अपनी प्रॉपर्टी आईडी नंबर डालकर क्लिक करते ही बिल से संबंधित जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। जानकारी सही है तो पेमेंट के लिए आगे बढ़ें। यदि बिल में कोई गड़बड़ी है तो इसे ठीक करने के लिए निगम की प्रॉपर्टी शाखा में संपर्क किया जा सकता है।

----------
शिविर में 40 समस्याओं का किया समाधान

नगर निगम कार्यालय में सोमवार को प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 40 शिकायतों का मौके पर ही निदान किया गया। क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने मौके पर जांच कर आवश्यक सुधार का आश्वासन दिया। शिविर में नागरिकों ने दस्तावेजों के साथ अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। निगम कर्मियों ने तत्परता से समाधान प्रक्रिया में सहयोग किया।

वर्जन
गृह कर के चालू बिल पर 10 फीसदी छूट की अवधि 31 जुलाई को खत्म हो जाएगी। ऑनलाइन भी गृह कर जमा किया जा सकता है। -राजेंद्र चुघ, क्षेत्रीय कर अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed