फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three day polio eradication campaign from today

तीन दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान आज से

Sat, 17 Sep 2022 07:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Three day polio eradication campaign from today
सोनीपत। नागरिक अस्पताल की ओर से शनिवार को पोलियो जागरूकता रिक्शा रैली निकाली गई। जिसे सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत जिले में 18 से 20 सितंबर तक 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 212719 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 864 बूथ स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर 3456 कर्मचारी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को ईंट-भट्ठों, फैक्टरी, निर्माणाधीन भवनों में 0 से 5 साल तक के बच्चों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता की मोबाइल टीम ने पोलियोरोधी दवा पिलाई। अभियान में सरकारी वाहनों के अतिरिक्त स्वैच्छिक संगठनों व आईसीडीएस विभाग का सहयोग रहेगा। इस मौके पर उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज यादव, जिला वैक्सीन कोड चेन प्रबंधक पुष्पेंद्र, स्वास्थ्य निरीक्षक ईश्वर लाल, विक्रम सिंह और माही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed