फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three corona patients were found together, eight active cases

एक साथ तीन कोरोना मरीज मिले, सक्रिय केस हुए आठ

Wed, 29 Dec 2021 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Three corona patients were found together, eight active cases
सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट में बिना मास्क व सामाजिक दूरी का पालन किए घूम रहे लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ने लगे हैं। संक्रमितों का आंकड़ा आठ तक पहुंच गया है। दो दिन पहले संक्रमित मिले सेक्टर-15 निवासी बिजनेसमैन के माता-पिता की कोरोना रिपोर्ट भी बुधवार को पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही सेक्टर-15 का ही एक अन्य युवक भी संक्रमित मिला है। कोरोना के बढ़ते खतरे के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। उनके चेहरों पर मास्क तक दिखाई नहीं दे रहे हैं। बाजारों में भीड़ बढ़ती जा रही है। सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-15 निवासी 28 वर्षीय बिजनेसमैन दो दिन पहले संक्रमित मिले थे। इसके बाद उनके संपर्क में आए उनके माता-पिता ने भी जांच कराई तो बुधवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी 55 वर्षीय माता व 59 वर्षीय पिता ने दो दिन पहले लाल पैथ लैब में जांच कराई थी। सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर विभाग की ओर उन्हें भी होम आइसोलेट कर दिया गया है। सेक्टर-15 के ही रहने वाला 23 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। युवक ने भी लाल पैथ लैब में जांच कराई थी। एक साथ तीन मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 47 हजार 485 हो गई है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या आठ तक जा पहुंची है। अब तक 47 हजार 223 मरीज ठीक हो चुुके हैं और कोरोना के कारण 254 लोगों की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार के लक्षण मिलते हैं तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोरोना जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन

बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर टूूट रहे नियम
कारोना के केस लगातार मिलने के बाद भी बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ कम नहीं हो रही है। लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे खतरा बढ़ने लगा है। शहर के सबसे भीड़भाड़ वाली कच्चे क्वार्टर मार्केट में सबसे बुरे हालात हैं। यहां लोगों के साथ दुकानदार तक बिना मास्क दिख रहे हैं। मार्केट में भीड़ को रोकने के लिए सख्ती बरतना आवश्यक है। सामाजिक दूरी व मास्क का प्रयोग कोरोना से बचाव में सबसे अधिक सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसवां मील मार्केट की सब्जी मंडी से हो सकता है संक्रमण का प्रसार
बीसवां मील मार्केट में शाम के समय लगने वाली सब्जी मंडी में नियमों को लगातार तोड़ा जा रहा है। यहां लोग बिना मास्क के घूमते रहते हैं। साथ ही सामाजिक दूरी भी नहीं रख रहे। ऐसे में संक्रमित व्यक्ति के मंडी में आने से काफी लोग संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।

वर्जन
कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर जांच करानी चाहिए। मास्क का उपयोग करें और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू पेपर या रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दें।
- ललित सिवाच, डीसी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed