{"_id":"614cdd418ebc3e08fe5d6d69","slug":"three-bikes-scooty-and-tractor-theft-from-different-places-sonipat-news-rtk62492944","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक, स्कूटी व ट्रैक्टर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग स्थानों से तीन बाइक, स्कूटी व ट्रैक्टर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। जिले में वाहन चोरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अगल-अलग स्थानों से पांच वाहन चोरी होने के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस टीम चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रह है।
कुंडली थाना क्षेत्र में जिम के बाहर से महिला की स्कूटी चोरी कर ली। किंग्सबरी की रहने वाली रेखा कटारिया ने पुलिस को बताया कि वह 21 सितंबर को रोबस्ट जिम में शाम को एक्सरसाइज के लिए गई थी। जब वह एक घंटे बाद जिम से बाहर आई तो स्कूटी नहीं मिली। वहीं मोहल्ला कोट के कमल सिंह ने ओल्ड सिटी चौकी पुलिस को बताया कि वह 21 सितंबर की सुबह हांडा अस्पताल के सामने स्थित रेलवे पार्क में घूमने के लिए गया था। चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। वहीं मूलरूप से यूपी के जिला बागपत के गांव ढिकाला फिलहाल दहिसरा निवासी सिकंदर ने पुलिस को बताया कि वह कुंडली स्थित फैक्टरी में कार्य करता है। 21 सितंबर को सुबह उसने बाइक को पार्किंग में खड़ा किया था। शाम को बाहर आया तो बाइक नहीं मिली। उधर, गांव कुराड़ निवासी बलेंद्र सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसने अपनी बाइक को 16 सितंबर को बर्फी वाला ढाबा के पास खड़ा किया था। बाद में आया तो बाइक नहीं मिली। वहीं पानीपत के गांव करहंस निवासी अनिल ने बड़ी थाना पुलिस को बताया कि वह 21 सितंबर की रात को गांव से पिपलीखेड़ा आया था। वह बड़ी के पास एक ढाबे पर खाना खाने लगा। उसने ट्रैक्टर को बाहर खड़ा किया था। रात ढाई बजे खाना खाकर बाहर आया तो ट्रैक्टर चोरी मिला।