फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three bad parks will be improved from 60 lakhs, new ones will be built in Shadipur

60 लाख रुपये खर्च कर तीन बदहाल पार्कों का किया जाएगा सुधार, शादीपुर में नया पार्क बनेगा

Sun, 07 Nov 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Three bad parks will be improved from 60 lakhs, new ones will be built in Shadipur
नगर निगम की तरफ से शहर में बदहाल पड़े पार्कों को दुरुस्त कराया जाएगा। साथ ही शहर के लोगों के लिए पार्कों में सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। पार्कों में न केवल बैठने की जगह होगी, बल्कि झूले और हरी घास की सुविधा भी होगी। लोगों की मांग को देखते हुए सेक्टर-14 के पार्क में सिंथेटिक ट्रैक व शादीपुर में नए पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से 60 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। टेंडर आवंटित होने के बाद पार्कों में निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

शहर के लोग काफी समय से बदहाल पार्कों के निर्माण का इंतजार कर रहे थे। पार्कों के निर्माण की मांग को लेकर शहर के लोग निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत दे चुके थे। अधिकतर पार्कों की ग्रिल, दीवारें तक टूटी हैं। ऐसे में पार्कों में सैर करने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी होती है। सितंबर में हुई नगर निगम की हाउस बैठक में पार्षदों ने पार्कों की बदहाली का मुद्दा उठाया था। इस पर सांसद रमेश कौशिक व मेयर निखिल मदान ने नगर निगम के अधिकारियों को जल्द पार्कों की हालत सुधारने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

निगम पार्षदों ने हाउस की बैठक में उठाया था पार्कों का मुद्दा
नगर निगम की ओर से शादीपुर में नए पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही मुरथल रोड पर सेक्टर-14 के पार्क में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। सेक्टर-23 व कालूपुर के पार्कों में टूटी पड़ी बेंच व दीवारों को ठीक कराया जाएगा। निगम की हाउस बैठक के पार्षदों की ओर से मांग उठाए जाने के बाद निगम अधिकारियों ने शहर के पार्कों की सुधारने की सुध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सिंथेटिक ट्रैक की मिलेगी सुविधा
शहर के मुरथल रोड पर सेक्टर-14 में बने पार्क में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। युवाओं के अभ्यास करने के लिए सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जाएगा। यहां सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होने के बाद सेक्टर-4 स्थित खेल स्टेडियम में अभ्यास करने वाले युवाओं को काफी राहत मिलेगी। यह सोनीपत शहर के युवाओं के लिए दूसरा सिंथेटिक ट्रैक होगा। खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से पार्क के अंदर सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा।

वर्जन
शहर के लोगों की मांग पर सेक्टर-14 के पार्क में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। सेक्टर-23 व कालूपुर के पार्कों में मरम्मत कार्य किया जाएगा। वहीं शादीपुर में पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए नगर निगम की ओर से 60 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। टेंडर आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- अजय निराला, एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed