फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three arrested including father and son in theft of Rs 58 lakh, Rs 51 lakh recovered

Sonipat News: 58 लाख की चोरी में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार, 51 लाख रुपये बरामद

Sun, 25 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 25 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including father and son in theft of Rs 58 lakh, Rs 51 lakh recovered
फोटो :16: सोनीपत के ओमनगर में चोरी करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी व बरामद नकदी व हथियार। स्रोत
सोनीपत। ओम नगर स्थित मकान के कमरे का ताला तोड़कर 58 लाख रुपये और आभूषण चोरी करने के मामले में स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने गांव चिटाना निवासी जोगेंद्र उर्फ जोगा व उसके पिता राजेंद्र तथा सलीमसर माजरा निवासी नवीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी जोगेंद्र के पिता को षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 51 लाख रुपये, आभूषण व दो पिस्तौल बरामद कर लिए हैं। आरोपी हथियार लेकर आए थे और परिवार के सदस्य के उठने पर संगीन वारदात कर सकते थे।
विज्ञापन

स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने बताया कि मूलरूप से गांव तिहाड़ मलिक निवासी जगदीश ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह चार साल से ओम नगर में किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके परिवार ने करीब एक साल पहले खेती की जमीन बेची थी, जिसमें उनके हिस्से में 80.60 लाख रुपये आए थे। 24.60 लाख रुपये तभी उनके खाते में डलवाए गए थे। बाकी राशि रजिस्ट्री होने पर देने की बात कही थी।
21 मई को गोहाना तहसील में उन्होंने रजिस्ट्री कराई, तो उन्हें उनके हिस्से के 56 लाख रुपये मिल गए थे। रुपये लेने के लिए उनके साथ बेटा राकेश व परिवार का आशू और आशु का दोस्त जोगेंद्र उर्फ जोगा गए थे। उन्होंने रुपये लाकर घर में रख दिए थे। बक्से में पहले से दो लाख रुपये और आभूषण रखे हुए थे। रात को कमरे का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।

अजय धनखड़ ने बताया कि मामले में उनकी टीम में शामिल विक्रांत ने कार्रवाई करते हुए जोगेंद्र उर्फ जोगा व उसके साथी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों से 51 लाख रुपये व आभूषण बरामद कर लिए हैं। मामले में षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में जोगेंद्र के पिता राजेंद्र को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed