{"_id":"6a456b59b55a20882000098d","slug":"three-amrit-sarovars-constructed-at-a-cost-of-rs-8834-lakh-dedicated-to-the-villagers-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156275-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 88.34 लाख से तैयार तीन अमृत सरोवर ग्रामीणों को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 88.34 लाख से तैयार तीन अमृत सरोवर ग्रामीणों को समर्पित
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय से गांव बली कुतुबपुर में तैयार किए गए अमृत सरोवर का उद्घाटन करते विका
- फोटो : 1
सोनीपत। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में तीन गांवों में विकसित अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया। भाखरपुर, दातौली और बली कुतुबपुर में तैयार इन सरोवरों के निर्माण व सुंदरीकरण पर 88.34 लाख रुपये खर्च किए हुआ है।
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेशभर में करीब 2.22 अरब रुपये की लागत से तैयार 325 अमृत सरोवरों का वर्चुअल लोकार्पण किया।
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि अमृत सरोवर मिशन के तहत पारंपरिक तालाबों का संरक्षण और पुनर्जीवन किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोत मजबूत होंगे और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 604 अमृत सरोवरों का निर्माण और पुनर्जीवन किया जा चुका है। करीब 19 हजार तालाबों में से प्रथम चरण में 2200 तालाबों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री ने कहा कि अमृत सरोवरों को केवल सुंदर नहीं बनाया जा रहा, बल्कि इनमें डी-सिल्टिंग, रिटेनिंग वॉल, पैदल पथ, स्ट्रीट लाइट, पौधरोपण और बैठने की व्यवस्था जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विकास और संरक्षण सहित 318 प्रकार कार्य स्वीकृत
मंत्री पंवार ने बताया कि मनरेगा के तहत तालाबों के विकास और संरक्षण सहित 318 प्रकार के कार्य स्वीकृत हैं। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि तालाबों की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैंक घोटाले में अधिकारियों की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। अपराधों को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मेयर राजीव जैन, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, उपायुक्त नेहा सिंह, माईराम कौशिक, आजाद नेहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, प्रदीप सांगवान, बिजेंद्र मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।