{"_id":"65da24a2ef2d33f901070b90","slug":"three-accused-were-caught-for-buying-millet-available-in-the-ration-depot-sonipat-news-c-197-1-snp1001-114341-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राशन डिपो में मिलने वाले बाजरे को खरीदने के तीन आरोपी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राशन डिपो में मिलने वाले बाजरे को खरीदने के तीन आरोपी पकड़े गए
Sat, 24 Feb 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 24 Feb 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सरकारी राशन खरीद रहे तीन युवकों को पकड़ा है। वह गांव-गांव जाकर राशन सस्ते दामों पर खरीद लेते थे। उनके पास से राशन भी बरामद किया गया। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर नवीन पालीवाल ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ईदगाह कॉलोनी में जरूरतमंद परिवारों से राशन खरीद कर टाटा-एस गाड़ी में भरा जा रहा है। जिस पर टीम गठित कर वह, इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज व सब इंस्पेक्टर अजय मलिक मौके पर पहुंचे तो वहां लोगों से खरीद कर गाड़ी में रखे गए बाजरे के 14 बैग बरामद किए। वहां मौजूद युवक ने अपनी पहचान गढ़ी उजाले खां के रहने वाले यासीन, ककाना के साबिर और उत्तर प्रदेश के बागपत के गांव खेकड़ा निवासी खलील के रूप में दी। आरोपी अनाज खरीदने संबंधित कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाए। पूछताछ में बताया कि उन्होंने अनाज ईदगाह कॉलोनी और अन्य गांवों से खरीदा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज ने बताया कि जिले के गांवों से उनके पास वीडियो भी आई थी कि टाटा-एस सवार युवक जरूरतमंद परिवारों से बाजरा खरीद रहे है। जिसके बाद से उनकी निगरानी की जा रही थी। अब जानकारी मिलने पर उन्हें पकड़ा गया।