फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three accused of Thak-Thak gang arrested, many crimes revealed

Sonipat News: ठक-ठक गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, कई वारदातों का हुआ खुलासा

Tue, 17 Sep 2024 06:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Sep 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Three accused of Thak-Thak gang arrested, many crimes revealed
सोनीपत। गुलेल से गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले ठक-ठक गैंग के तीन आरोपियों को सीआईए सेक्टर तीन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर देश भर में करीब 85 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 4 सितंबर को केएमपी पर गुरुग्राम के अधिवक्ता से 10.90 लाख रुपये चोरी करने की वारदात भी शामिल है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी सूरज उर्फ खोपड़ी, कर्ण उर्फ अवतार व विशाल उर्फ विशु मूलरूप से चैन्नई, तमिलनाडु फिलहाल दिल्ली के राजापुर व मधु विहार में किराये पर रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। गुरुग्राम के सेक्टर-4 निवासी अधिवक्ता अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ और जिला न्यायालय गुरुग्राम में बतौर अधिवक्ता कार्यरत हैं। 24 अगस्त को वह चंडीगढ़ से गुरुग्राम जा रहे थे। केएमपी पर पहुंचे तो बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी के पिछले टायर पर फायर गन से फायर किया और बोनट, विंड स्क्रीन व बंपर पर मोबिल ऑयल फेंका। वह उनकी गाडी से 10.90 लाख रुपये, लैपटाॅप, डेबिट-क्रेडिट कार्ड व क्लाइंट से संबंधित डाटा निकाल ले गए थे। थाना राई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

आरोपियों पर 85 मुकदमे दर्ज
तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 85 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सूरज पर 43, विशाल पर 27 व कर्ण पर 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह पहले वाहन चालक का ध्यान भटकाते हैं, गाड़ी रोकने पर सामान चोरी कर लेते थे। वह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में वारदातों को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने गुलाल से शीशा तोड़कर चोरी की वारदात भी कबूली है। आरोपियों ने केएमपी पर छह सितंबर को राजस्थान के जयपुर निवासी वास्तु सलाहकार राकेश दाधीच की गाड़ी रुकवाकर 85 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी किया था। पूछताछ में अलीपुर थाना क्षेत्र के दो मामलों सहित कई अन्य मामलों का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केएमपी व दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में कई मुकदमों का खुलासा किया है। आरोपियों पर देश के कई हिस्सों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
- उप निरीक्षक रविकांत, प्रभारी, सीआईए सेक्टर-तीन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed