फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three accused arrested with 200 pounds of illicit liquor on NH-344P

Sonipat News: एनएच-344पी पर 200 पाव अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with 200 pounds of illicit liquor on NH-344P
फोटो : एनएच 344पी हाईवे पर झिंझौली टोल प्लाजा के पास लगे इंटर स्टेट नाके पर अवैध रूप से पकड़ी गई
खरखौदा(सोनीपत)। नेशनल हाईवे-344पी के झिंझौली टोल प्लाजा पर पुलिस ने बाइक पर शराब ले जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200 पाव शराब बरामद की है। यह शराब सोनीपत की तरफ से दिल्ली की तरफ ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 344पी पर झिंझौली टोल प्लाजा के पास हरियाणा पुलिस की तरफ से इंटर स्टेट नाका लगाया गया है जहां पर हेड कांस्टेबल दीपक अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सोनीपत की तरफ से एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को शक होने पर बाइक को रोककर तलाशी ली गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान बाइक पर रखे दो बैग से शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार एक काले रंग के बैग से देशी शराब मार्का फाल्कन संतरा के 150 पाव मिले जबकि दूसरे बैग से अंग्रेजी शराब मार्का नाइट ब्लू के 50 पाव बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी दिल्ली के गांव पूठ खुर्द निवासी विनोद डबास, संदीप और लक्ष्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे दिल्ली के किस क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। हाईवे के इसी नाका पर 24 अप्रैल को भी पुलिस टीम ने एक कैंटर से 600 पेटी शराब बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed