फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Threatened when police were called on aerial fire

Sonipat News: हवाई फायर पर पुलिस बुलाई तो दी धमकी

Thu, 23 Nov 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Threatened when police were called on aerial fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। गांव बीधल में बाइक सवार युवक हवाई फायर कर भाग गए। ग्रामीण ने जब इसकी शिकायत पुलिस को दी तो आरोपियों ने घर पहुंच कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।


गांव बीधल निवासी साहिल ने बताया कि बुधवार देर शाम घर पर थे। करीब साढ़े सात बजे घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो गली में अंकित और राजेश का बेटा स्कूटी पर थे। अंकित स्कूटी के पीछे बैठा हुआ था और उसने हाथ में डोगा बंदूक थी। उन्होंने गोली चलाने की सूचना डायल 112 पर दी। कुछ समय बाद ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के वहां से जाने के बाद अंकित, अमित, आशीष, रंजीत और राजेश समेत सात-आठ व्यक्ति लाठी, गंडासी लेकर उनके घर के सामने एकत्रित हो गए। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed