फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Those who disturb Jashn-e-Azadi will be monitored

जश्न-ए-आजादी में खलल डालने वालों पर रहेगी नजर

Sun, 14 Aug 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Those who disturb Jashn-e-Azadi will be monitored
गोहाना बाईपास स्थित रेस्त्रां की जांच करती आईबी व गुप्तचर विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत : स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी। समारोह स्थल के सामने से वाहनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। शहर की निगरानी के लिए 72 राइड, 33 पीसीआर व डायल-112 की 26 गाडिय़ों को तैनात किया गया है। वहीं किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने के लिए नंबर भी जारी किए गए हैं। बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इस दौरान सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर निजी वाहनों के जाने पर रोक
समारोह स्थल पर निजी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। केवल फ्लैग लगी गाड़ी व सरकारी वाहन ही अंदर प्रवेश कर सकते हैं। समारोह में शामिल होने वाले वाहनों के लिए सात अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सामान्य पार्किंग की व्यवस्था मिनी सचिवालय कार्यालय पुलिस अधीक्षक, सोनीपत के सामने खाली पड़े मैदान व जिला कारागार के बाहर खाली मैदान में बनाई गई है।
विज्ञापन

रूट किए गए डायवर्ट, गंतव्य तक ऐसे पहुंचें
कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। जिन वाहन चालकों को सोनीपत शहर से गोहाना की तरफ जाना है, ऐसे वाहन चालक महलाना चौक से महलाना रोड, सेक्टर-23, सोनीपत होते हुए, गांव गढ़ी ब्राह्मणान से वापस गोहाना रोड पर आकर अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं। इसी प्रकार से गोहाना की तरफ से सोनीपत आने वाले वाहन गोहाना रोड बाईपास से मुडर्क, जाहरी रेलवे फ्लाइओवर जटवाड़ा होते हुए सोनीपत व आगे अपने गंतव्य तक पहुंचे सकते हैं। इसके लिए छोटूराम चौक, महलाना चौक हनुमान मंदिर के निकट व हेबीटैट क्लब मोड़, गोहाना बाईपास, नंदी चौक सोनीपत पर छह नाके स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लगातार कर रही रात्रि गश्त, संदिग्धों पर रख रही नजर
पुलिस टीम संदिग्धों पर लगातार नजर रख रही है। इसके लिए रात्रि को विशेष गश्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कॉलोनियों व बस्तियों में जाकर संदिग्धों की जांच कर रही है। गुप्तचर विभाग व आईबी की टीम ने भी होटलों व रेस्त्रां में जाकर जांच की।

कई स्थानों पर लगाए नाके
दिल्ली में वाहनों के आवागमन पर 14 अगस्त की शाम से 15 अगस्त दोपहर तक रोक रहेगी। इसके लिए पुलिस एसआईआईडीसी बड़ी, जीटी रोड मुरथल, बहालगढ़ चौक, राई चौक, केजीपी, केएमपी आरंभ बिंदु, जांटी रोड कुंडली, दिल्ली चौक बाईपास खरखौदा में नाका रहेगा।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना इन नंबरों पर दें
पुलिस स्टेशन थाना प्रभारी
शहर सोनीपत- 9485600320
सिविल लाइन सोनीपत 9485600321
सदर सोनीपत 9485600322
सेक्टर-27 थाना 9485600323
कुंडली 9485600324
राई 9485600325
बहालगढ़ 9485600326
मुरथल 9485600327
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र 9485600328
गन्नौर 9485600329
खरखौदा 9485600330
मोहाना 9485600331
सिटी गोहाना 9485600332
सदर गोहाना 9485600333
बरोदा 9485600334
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed