फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Third phase work started in BPS Women's Medical College

Sonipat News: बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में तीसरे चरण का काम हुआ शुरू

Thu, 12 Sep 2024 03:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Third phase work started in BPS Women's Medical College
फोटो 09- सोनीपत के खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माण कार्य में जुटे
गेाहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज के तीसरे चरण में भवन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। तीसरे चरण में मातृ एवं शिशु देखभाल केंद्र, नर्सिंग, पैरामेडिकल सेवा व फिजियोथेरेपी कॉलेजों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य को 15 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इससे मरीजों, चिकित्सकों व स्टाफ कर्मियाें के लिए सुविधाएं बढ़ने के साथ एमबीबीएस की सीटों में बढ़ोतरी होगी, इसका छात्राओं को फायदा मिलेगा। बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में कुल करीब 419 करोड़ रुपये की लागत से तीन चरणों में निर्माण कार्य किया जाना है। दो चरण पूरा होने के बाद अब तीसरे चरण का काम भी शुरू कर दिया गया है। भवन निर्माण पूरा होने के बाद यहां करीब 250 बेड वाला मातृ एवं शिशु देखभाल केंद्र बनाया जाएगा। नर्सिंग, पैरामेडिकल सेवा व फिजियोथेरेपी के लिए तीन कॉलेजों का निर्माण भी किया जाएगा। नर्सिंग व एमबीबीएस छात्राओं, पीजी चिकित्सकों के लिए अलग-अलग छात्रावास तैयार किए जाएंगे। दो कैंटीन, व्याख्यान थिएटर का विस्तार व मेडिकल कॉलेज ब्लॉक का निर्माण भी किया जाएगा। इन सभी कार्यों को 15 माह के अंदर पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed