फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Third accused in murder of dairy operator arrested

Sonipat News: डेयरी संचालक की हत्या का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Third accused in murder of dairy operator arrested
सोनीपत। कुंडली-पलवल-मानेसर (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर गांव जठेड़ी के पास डेयरी संचालक की हत्या के मामले में सीआईए-1 सोनीपत की टीम ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी कपिल उर्फ मिंटू है। जिसे रिमांड अवधि के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के आजादपुर स्थित गोपाल नगर निवासी नरेश कुमार ने 28 जून 2024 को राई थाना पुलिस को बताया था कि उनके भाई सुरेश (42) पहले दिल्ली के स्वरूप नगर स्थित घर में रहते थे। वह आजादपुर मंडी में डेयरी चलाते थे। पत्नी से मनमुटाव के बाद वह डेयरी में अकेले रहने लगे थे। तड़के चार बजे उन्हें सूचना मिली थी कि सुरेश की केएमपी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह अपने परिचित दूध का काम करने वाले जयपाल की ऑल्टो कार लेकर सोनीपत के लिए चले थे। रात को किसी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में मृतक के भांजे गांव शाहपुर तगा निवासी मयंक व उसके दोस्त सागर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में मयंक ने बताया था कि उनके मामा सुरेश ने 50 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी ली थी। जिसमें सुरेश की बहन यानी उनकी मां राधा को नॉमिनी बनाया था। बीमा राशि को हड़पने के लिए मामा सुरेश की हत्या की थी। मामले में पुलिस ने अब मयंक के फुफेरे भाई कपिल उर्फ मिंटू को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed