फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Third accused arrested for attacking with sharp weapons

Sonipat News: नुकीले हथियारों से हमला करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2026 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested for attacking with sharp weapons
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। थाना सदर पुलिस ने लाठी-डंडों, तलवार और बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला करने के आरोपी भटगांव निवासी तुषार को गिरफ्तार किया है हालांकि इससे पहले भी दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। न्यायालय से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

29 जनवरी को दर्ज शिकायत में भटगांव निवासी जसबीर ने बताया था कि 28 जनवरी को शाम करीब पौने 6 बजे राकेश ऊर्फ लाखू बुलाकर ले गया। दोनों खेत में बने कोठड़े पर बैठे थे। उसी दौरान वहां तुषार 15-20 साथियों के साथ आया। इनमें अनिल, मोहित, दीपक और दीपू भी शामिल थे।
विज्ञापन

सभी लाठी-डंडो, रॉड, तलवार और बर्फ तोड़ने वाला सुआ लेकर टूट पड़े। दोनों टांगें और एक हाथ तोड़ने के बाद सिर पर तलवार से वार किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस गांव के अनिल और मोहित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तुषार की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर अब इनके तीसरे साथी के रूप में उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed