फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves vandalize Jahari's school with theft

चोरों ने जाहरी के स्कूल में चोरी के साथ की तोड़फोड़

Mon, 22 Aug 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves vandalize Jahari's school with theft
गांव जाहरी के सरकारी स्कूल में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। हजारों रुपये का सामान तोड़ने के साथ ही कुछ महत्वपूर्ण रजिस्टर चोरी कर लिए गए। मुख्य अध्यापिका ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव जाहरी के राजकीय उच्च विद्यालय में चोरों ने सामान चोरी करने की बजाय नुकसान ज्यादा पहुंचाया है। मुख्य अध्यापिका कुसुम लता ने पुलिस को बताया कि उनको स्कूल के ताले टूटे होने की जानकारी मिली थी। वह स्कूल में पहुंची तो पाया कि रात में चोरों ने कार्यालय व कमरों के ताले तोड़ दिए हैं। कुंडी तक तोड़ दी। वहां पर रखी हुई कुर्सियां और कंप्यूटर तोड़ डाले। पर्दों को फाड़ दिया और विंडो के शीशे तोड़ डाले। चोरों ने विद्यालय से उपस्थिति रजिस्टर व आदेश रजिस्टर को चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed