फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves targeted flat and house, cash and jewelery worth lakhs stolen

फ्लैट और घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की नकदी और आभूषण चोरी

Sat, 24 Sep 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Thieves targeted flat and house, cash and jewelery worth lakhs stolen
चोरों ने फ्लैट और घर को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी और आभूषण चोरी कर लिये। चोर टीडीआई कुंडली स्थित फ्लैट से 1.30 लाख रुपये और आभूषण तथा मुरथल की आरके कॉलोनी में घर से एक लाख रुपये चोरी कर लिए। पीड़ितों ने कुंडली और मुरथल थाना में शिकायत देकर मुकदमे दर्ज करवाए हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

टीडीआई, कुंडली निवासी करिश्मा ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनका परिवार यूपी के गाजियाबाद स्थित लोनी में मकान बना रहा है। उनके माता-पिता चार दिन पहले फ्लैट से लोनी गए थे। अकसर परिवार के सदस्य लोनी में रहते हैं। उनके भाई राहुल फ्लैट पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले। उन्होंने देखा कि चोर लॉकर खोलकर 1.30 लाख रुपये, सोने की चेन, तीन जोड़ी टॉप्स, चांदी की पायल, गले का सेट व अन्य आभूषण चोरी मिले। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुरथल की आरके कॉलोनी निवासी संजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मुरथल विवि में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने घर में चिनाई का काम लगवा रखा है। चिनाई का सामान लेकर आने के लिए उन्होंने एक लाख रुपये बक्से में रखे थे। बक्सा घर के अंदर गैलरी में रखा था। 22 सितंबर की रात को वह खाना खाकर सो गए थे। जब वह सुबह उठे तो बक्सा खुला मिला। उसके अंदर से एक लाख रुपये गायब थे। उन्होंने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं लग सका। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। मुरथल थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed