{"_id":"63792b44ab5b2d24b541dd25","slug":"thieves-targeted-five-shops-and-houses-sonipat-news-rtk663943699","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दुकान-घर को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दुकान-घर को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन
बहालगढ़ में दीपालपुर रोड स्थित दुकान से चोरी करते सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध।
- फोटो : Sonipat
सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरी की वारदात भी बढ़नी शुरू हो गई हैं। सर्दी के मौसम में लोग घर के अंदर कंबल व रजाई में दुबक जाते हैं, जिसका फायदा चोर उठाने लगे है। बंद मकानों के साथ दुकानों को भी निशाना बनाया जा रहा है। चोरों ने पांच दुकानों व एक घर को निशाना बनाकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। बहालगढ़ में दो दुकानों को निशाना बनाया गया है तो कबीरपुर में भी दुकान से चोरी की गई है। इसके साथ ही चोरों ने खरखौदा में प्लाइवुड फैक्टरी में आए व्यक्ति के बैग से दिनदहाड़े 50 हजार रुपये चोरी हो गई है। चोर बहालगढ़ रोड स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान से नकदी व सामान ले गए। साथ ही सोनीपत शहर में आठ मरला से घर के बाहर से कार चोरी कर ली गई।
किराना स्टोर से लाखों का सामान ले गए चोर
चोर दीपालपुर रोड स्थित किराना दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर दुकान से लाखों का सामान ले गए। सिक्का कॉलोनी निवासी कृष्ण लाल ने बहालगढ़ थाना पुलिस का बताया कि चोर उनकी दुकान से लाखों का सामान व नकदी ले गए हैं। चोर दुकान के अंदर से एक-एक किलो की पैकिंग में 45 किलो देसी घी, 11 किलो काजू से भरा टीन व करीब 270 डिब्बी सिगरेट चोरी कर ले गए। चोर दुकान से करीब 5 हजार रुपये के सिक्के व पर्स से 55000 रुपये व कागजात भी ले गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं, जिनकी फुटेज को लेकर पुलिस ने उनकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।
कन्फेक्शनरी की दुकान को भी बनाया निशाना
कृष्ण लाल ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि चोर उनकी दुकान के पास स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान से भी सामान चोरी कर ले गए। उन्हें पता लगा कि चोरों ने गौरव की कन्फेक्शनरी की दुकान के अंदर से भी सामान व नकदी चोरी की है।
विज्ञापन
दुकान से सोने की बाली व नकदी चोरी
चोरों ने कबीरपुर रोड स्थित दुकान से सोने की बालियां व नकदी चोरी कर ली। शांति विहार निवासी सोमबीर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने कबीरपुर रोड पर दुकान कर रखी है। चोर उनकी 17 नवंबर की रात को उनकी दुकान का शटर तोड़कर अंदर से सोने की बालियां व नकदी चोरी कर ले गए। अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया तो जानकारी मिली कि चोरी की वारदात गोपाल व उसके दो साथियों ने की है। जिस पर सिविल लाइन थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
बैंक से निकलवाकर दुकान पर गए तो थैले से 50 हजार हुए चोरी
खरखौदा में दुकान के अंदर दिनदहाड़े एक व्यक्ति के 50 हजार रुपये चोरी हो गए। मूलरूप से गांव सेहरी फिलहाल प्रताप कॉलोनी निवासी जयकिशन ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार को पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकलवाकर लाए थे। कुछ सामान लेने के लिए वह प्लाइवुड की दुकान में चले गए। उन्होंने अपना नकदी से भरा थैला दुकानदार के पास कुर्सी पर रख दिया और दुकानदार के साथ सामान देखने लगे। कुछ देर बाद वापस आए तो थैले से नकदी गायब थी। जिस पर अपने स्तर पर पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अब पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
पिता की मौत पर पैतृक गांव गया परिवार, कमरे से आभूषण व कपड़े ले गए चोर
सिक्का कॉलोनी में चोर कमरे से नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित चकदाऊद नगर निवासी विजय कुमार चौबे ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ सिक्का कॉलोनी में रहते हैं। वह ईसीई फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उनके पिता का निधन हो गया था। जिसके चलते वह परिवार के साथ अपने पैतृक गांव चले गए थे। वहां से वह 17 नवंबर को वापस आए तो कमरे का ताला टूटा मिला। चोर कमरे के अंदर से आभूषण व कपड़े चोरी कर ले गए। उन्होंने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कन्फेक्शनरी की दुकान से नकदी व सामान चोरी
चोर बहालगढ़ रोड स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान से नकदी व सामान चोरी कर ले गए। जनता कॉलोनी निवासी सुमन ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने बहालगढ़ रोड पर अमन मिष्ठान कन्फेक्शनरी की दुकान कर रखी है। 17 नवंबर को जब वह दुकान पर गए तो शटर उखड़ा हुआ था। जांच करने पर दुकान के अंदर से छह हजार रुपये की नकदी व चार हजार रुपये का सामान चोरी मिला। जिस पर अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर अब पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घर के बाहर से कार चोरी
आठ मरला से चोर घर के बाहर कार चोरी कर ले गए। आठ मरला निवासी रजत शर्मा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह दस माह से परिवार सहित विशाल के मकान में रहते हैं। वह अपनी ब्रेजा कार को घर के बाहर खड़ी करते थे। चोर रात को उनकी कार चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
चोरी की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। जल्द चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़