{"_id":"611554518ebc3ef44f3a2a7b","slug":"thieves-stole-goods-cash-and-jewelery-from-several-houses-in-two-villages-sonipat-news-rtk620774032","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों में घरों से सामान, नकदी व आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांवों में घरों से सामान, नकदी व आभूषण चोरी
विज्ञापन
खरखौदा। गांव गोरड और रिढाऊ में कई घरों को निशाना बनाकर चोर बाइक, नकदी, आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस दौरान एक आरोपी को भी पकड़ा गया है। शोर मचाने पर एकत्रित भीड़ ने उसकी पिटाई भी कर दी। चोरी के आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया है।
गांव रिढ़ाऊ निवासी अशोक कुमार का कहना है कि बुधवार को वह परिवार के साथ सोया हुआ था। देर रात आंख खुली तो पाया कि स्टोर रूम का दरवाजा खुला है, जांच करने पर अलमारी व बक्सा भी खुला पड़ा था और सामान बिखरा हुआ था।
अशोक कुमार का कहना है कि उसके घर से एक सोने का छल्ला, पांच से छह चांदी के सिक्के व करीब सात हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। सुबह उसे पता चला कि उसके पड़ोसी मंजीत की बाइक भी चोरी हो गई है। वहीं दूसरे पड़ोसी महाबीर के घर में घुसकर चोर 17 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। जबकि गोरड़ निवासी रवींद्र का कहना है कि वह छत पर परिवार के साथ सोया था। लघुशंका के लिए उठा तो पाया कि नीचे कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। वह जांच करने के लिए नीचे उतरा तो पाया कि अंदर बेड को खोलकर एक युवक कपड़े बाहर फेंक रहा है। उसने युवक को पकड़ने के साथ ही शोर मचा दिया जिस पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आरोपी ने खुद को बिधलान निवासी अजय बताया।
विज्ञापन
वहीं घर से बाहर खड़ी बाइक के बारे पूछने पर बताया कि उसने साथी के साथ मिलकर इसे रिढाऊ से चोरी किया है। ग्रामीणों ने चोरी के आरोपी की पिटाई करने के साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया और रवींद्र ने फरमाणा चौकी में शिकायत देते हुए मामला दर्ज करवाया है।