फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves entered the tea store by breaking the lock of the stairs of the medical store eight shops away.

Sonipat News: आठ दुकान दूर मेडिकल स्टोर की सीढि़यों का ताला तोड़कर चाय भंडार में घुसे चोर

Fri, 03 Nov 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 03 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the tea store by breaking the lock of the stairs of the medical store eight shops away.
फोटो :09: सोनीपत के गीता भवन चौक पर चाय भंडार पर हुई चोरी की घटना को लेकर दुकानदार से बातचीत कर
सोनीपत। गीता भवन चौक के पास स्थित हरियाणा चाय भंडार में चोरी की वारदात को चोरों ने आठ दुकान दूर मेडिकल स्टोर की सीढि़यों पर लगे दरवाजे का ताला तोड़कर उसकी छत से जाकर अंजाम दिया था। वारदात का पता लगने पर वीरवार को मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने दुकान में पहुंचकर दुकानदार को ठोस कार्रवाई कराने आश्वासन दिया।
विज्ञापन


दुकानदार दीक्षित हसीजा ने बताया कि चोर आठ दुकान पहले चौधरी मेडिकोज के साथ साढि़यों पर लगे दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और उनकी छत से होते हुए चाय भंडार की छत पर लगे लोहे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। चोर 1.03 लाख रुपये की नकदी ले गए। राजीव जैन ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो रहा है। ऐसे में सुनसान सड़कों पर चोरी की वारदात बढ़ने की आशंका है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए कहा। साथ ही दुकानदारों व मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी सर्दी के मौसम में मार्केट में चौकीदार रखने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed