फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves broke the locks of more than 20 kiosks in Rai Sub Tehsil

राई उप तहसील में चोरों ने 20 से अधिक खोखों के ताले तोड़े

Sat, 28 Aug 2021 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of more than 20 kiosks in Rai Sub Tehsil
राई उप तहसील स्थित खोखे जिनमें चोरी की वारदात की गई। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव राई के पास स्थित उप तहसील में देर रात चोरों ने 20 से अधिक खोखों के ताले तोड़कर नकदी, कीमती सामान व कागजात चोरी कर लिए। उप तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चार संदिग्ध युवक वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। राई थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन राई के प्रधान एडवोकेट राजेश सरोहा के साथ आनंद शर्मा, आनंद दहिया व संजय भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब अधिवक्ता व वसीका नवीस अपने खोखों में पहुंचे तो ताले टूटे मिले। खोखों के अंदर से सामान गायब था। चोरों ने किसी खोखे का ताला तोड़ा था तो किसी में लगा विंडो एसी निकालकर अंदर प्रवेश किया। बार एसोसिएशन की तरफ से राई थाना पुलिस को चोरी की सूचना दी गई है। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इनका सामान, नकदी और कागजात ले गए चोर
बार के उपप्रधान एडवोकेट आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधान राजेश सरोहा, राजकुमार, आनंद कुमार दहिया, अधिवक्ता रविंद्र आंतिल के चैंबर, अधिवक्ता अमित कौशिक के कार्यालय, स्टैंप वेंडर विनोद कुमार, अधिवक्ता दीपक, सचिन मित्तल, मनजीत के चैंबर, परमजीत, कुलदीप नरवाल के खोखों में वारदात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके फोटोस्टेट की दुकान के तीनों ताले तोड़कर चोरी की गई है। विनोद की दो टाइपिंग मशीनें व नकदी चोरी हुई है। भगवत दयाल पालीवाल, अधिवक्ता मनोज भारद्वाज के खोखों और संदीप कौशिक की कैंटीन से सामान चोरी किया गया है। चोर खानपान का सामान भी चुरा ले गए।

पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लिया
उप तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी में संदिग्ध नजर आ रहे हैं। हालांकि सीसीटीवी से दूर होने के चलते उनकी पहचान करना मुश्किल है। उसके बावजूद पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।
वर्जन
अधिवक्ताओं व वसीका नवीस सहित के खोखों में चोरी की शिकायत मिली है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
- बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed