फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Thieves broke locks of SBI, Post Office and PWD office at Motilal Nehru sports university in Sonipat

Sonipat: खेलकूद विद्यालय परिसर में शरारती तत्वों ने मचाया उत्पात, बैंक, डाकखाने के ताले चटकाए, तोड़फोड़

Sat, 04 Feb 2023 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Feb 2023 12:49 PM IST
सार

राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल में एसबीआई शाखा के मैनेजर दीपक ने बताया कि सुबह जब वह और उनका स्टाफ बैंक पहुंचे तो बैंक के शटर के ताले टूटे हुए मिले। दरवाजे का शीशा भी टूटा हुआ मिला।

विज्ञापन
Thieves broke locks of SBI, Post Office and PWD office at Motilal Nehru sports university in Sonipat
राई खेलकूद परिसर स्थित पोस्ट ऑफिस के ताले तोड़े। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में राई के मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय परिसर में शुक्रवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने भारतीय स्टेट बैंक के शाखा कार्यालय, डाकखाना कार्यालय व पीडब्ल्यूडी कार्यालय के ताले चटकाए और तोड़फोड़ की। हालांकि, तीनों जगह से सामान या नकदी चोरी नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल में एसबीआई शाखा के मैनेजर दीपक ने बताया कि सुबह जब वह और उनका स्टाफ बैंक पहुंचे तो बैंक के शटर के ताले टूटे हुए मिले। दरवाजे का शीशा भी टूटा हुआ मिला। भीतर जांच की तो पाया कि बैंक के सभी कागजात व नकदी सुरक्षित थे। वहीं, कुछ ही दूरी पर डाकखाना के सब पोस्टमास्टर राजीव कुमार ने बताया कि सुबह पौने 9 बजे जब वे कार्यालय में पहुंचे तो मुख्य काउंटर के कुंडे टूटे मिले, हालांकि, कागजात व अन्य सामान पूरी तरह से सुरक्षित था। पुलिस को शिकायत दे दी गई है। इसके अलावा स्कूल में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के दरवाजे की कुंडी भी टूटी मिली है। राई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed