फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There will be no shortage of urea fertilizer, rack of 1266 MT installed

Sonipat News: यूरिया खाद की नहीं रहेगी कमी, 1266 एमटी का लगा रैक

Wed, 18 Dec 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of urea fertilizer, rack of 1266 MT installed
फोटो 08- सोनीपत स्टेशन परिसर में पहुंचा यूरिया खाद। संवाद
सोनीपत। रेलवे स्टेशन परिसर पर मंगलवार को 1266 मीट्रिक टन (एमटी) यूरिया खाद का रैक लगा है। कृषि अधिकारियों ने कहा है कि जिले में यूरिया खाद की कमी नहीं रहेगी। यूरिया खाद दो दिनों में जिला के खाद विक्रेताओं तक पहुंचाया जाएगा। किसान अपने आसपास लगने वाले केंद्र से ही खाद प्राप्त कर सकेंगे।कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि सोनीपत में यूरिया खाद का पर्याप्त भंडारण है। जिला में 1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई हो चुकी है। इसके अतिरिक्त पांच से सात हजार हेक्टेयर भूमि में किसान सरसों की बिजाई भी करते हैं। ऐसे में दिसंबर माह में यूरिया की डिमांड बढ़ जाती है। सोनीपत रबी सीजन के दौरान करीब 62 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद की जरूरत पड़ती है। 50 हजार एमटी से अधिक खाद पहुंच चुका है। विभाग लगातार यूरिया खाद मंगवाने की कवायद में जुटा हुआ है, ताकि किसानों को खाद की किल्लत न झेलनी पड़ी। सोनीपत में पहुंचने वाले कुल खाद में से 40 फीसदी खाद पैक्स पर भेजा जाएगा, ताकि किसानों को घर के आसपास ही खाद उपलब्ध हो सके। किसान आवश्यकता के अनुसार ही खाद की खरीद करें।
विज्ञापन

विभाग को 20 खाद-बीज के नमूनों की रिपोर्ट मिली
उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि कृषि विभाग के पास लैब में भेजे गए खाद के 15 नमूनों की जांच रिपोर्ट पहुंच चुकी है। खाद के सभी 15 नमूने गुणवत्ता पर खरे उतरे हैं। इसके अलावा बीज के पांच नमूनों की रिपोर्ट भी विभाग को मिली है। पांचों बीज के नमूने भी पास हो गए हैं। उन्होंने बताया कि रबी सीजन में किसानों को बेहतर गुणवत्ता के खाद, बीज व दवाई उपलब्ध हो सके, इसके लिए विभाग ने करीब 200 नमूने लिए थे। इन नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा गया था। इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं पहले चरण में लिए गए 20 नमूनों की रिपोर्ट विभाग को मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed