फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There will be huge ruckus on Janmashtami, tight security

Sonipat News: जन्माष्टमी पर हुड़दंग करना पड़ेगा भारी, कड़ी की सुरक्षा

Thu, 07 Sep 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
There will be huge ruckus on Janmashtami, tight security
फोटो 55- जन्माष्टमी पर्व पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजा मॉडल टाउन ​स्थित श्री संकट मोचन सिद्ध हनुम
सोनीपत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। सभी ही थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के तहत आने वाले मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों को सादे कपड़ों में भी तैनात रहने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी थानों में एक विशेष टीम बनाने को कहा गया है जो आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

जिले में आज मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली गई है। जिन मंदिरों में भीड़ अधिक रहती है वहां पर पुलिस के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही बाजार, बस अड्डे पर पुलिस कर्मी वर्दी व सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। भीड़ वाले स्थानों पर गश्त के साथ ही बाइक राइडर व पुलिस पीसीआर नियुक्त रहेंगी। बाजारों में भीड़ होने के कारण यातायात को सुचारु रखने के लिए यातायात प्रभारियों को विशेष हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


इन मंदिरों पर रहेगी विशेष नजर

पुलिस टीम की तरफ से अग्रवाल धर्मशाला पुरानी अनाज मंडी, गोहाना रोड पर हनुमान मंदिर के पास, गीता भवन मंदिर, बड़ा बाजार स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर, एटलस मंदिर, आर्य समाज मंदिर माडल टाउन, बाबा धाम मंदिर कामी रोड, सेक्टर-14 स्थित चिंतपूर्णी मंदिर, मुरथल रोड स्थित शिव मंदिर, सिक्का कॉलोनी मंदिर, खाटू श्याम मंदिर नई अनाज मंडी शामिल है। छपड़ेश्वर मंदिर खरखौदा, कुंडी नाथ मंदिर राम चौक खरखौदा, राधा-कृष्ण मंदिर दिल्ली बाईपास नहर पुल, बैजनाथ मंदिर पुराना बाजार खरखौदा, जय नारायण धर्मशाला मंदिर दिल्ली रोड खरखौदा, मस्तनाथ शिवाला मंदिर पुरानी सब्जी मंडी गोहाना व अग्रवाल सत्संग भवन पुरानी अनाज मंडी गोहाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें : सीपी

पुलिस आयुक्त ने कहा कि कोई भी व्यक्ति लावारिस वस्तु को न छुए। विस्फोटक सामग्री लावारिस सामानों जैसे लंच बॉक्स, अटैची, गिफ्ट पैक, स्कूटर, बाइक, साइकिल, रेडियो, मोबाइल फोन आदि वस्तुओं में छिपा कर रखी जा सकती है। लावारिस वस्तु को देखते ही इसकी सूचना पुलिस को दें। मंदिरों के पास हुड़दंग सहन नहीं किया जाएगा।

फोटो 55- जन्माष्टमी पर्व पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजा मॉडल टाउन स्थित श्री संकट मोचन सिद्ध हनुम

फोटो 55- जन्माष्टमी पर्व पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजा मॉडल टाउन स्थित श्री संकट मोचन सिद्ध हनुम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed