फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There will be competition for admission to 1120 seats, online application till 16

डीसीआरयूएसटी में 1120 सीटों पर दाखिले के लिए होगी प्रतिस्पर्धा, 16 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Thu, 05 Aug 2021 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
There will be competition for admission to 1120 seats, online application till 16
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विश्वविद्यालय में 1120 सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा रहेगी। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पोर्ट्स कोटा भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में प्रवेश का आधार लिखित परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय में ही प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाया गया है। स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी में प्रवेश के लिए 20, 21 व 23 अगस्त को परीक्षा होगी। यह परीक्षा ऑफलाइन रहेगी। प्रवेश परीक्षा तीन सत्रों में होगी। विवि में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 20, 21 व 23 अगस्त को होगी। 22 अगस्त को रक्षा बंधन के कारण लिखित परीक्षा नहीं होगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि लिखित परीक्षा का परिणाम 25 अगस्त को घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर की परीक्षा की तिथि बदली
दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल की स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है। 6 अगस्त को एमटेक द्वितीय सेमेस्टर की सी स्कीम की एडवांस बॉयोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन, प्लांट मोलिकुलर बायोलॉजी व रोड सेफ्टी एंड ऑडिट की आयोजित होने वाली परीक्षा अब 12 अगस्त को होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमएस धनखड़ ने कहा कि विद्यार्थी विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि एम.टेक द्वितीय सेमेस्टर बी स्कीम की कंप्यूटेशनल इंटेलिजेंस की परीक्षा 12 अगस्त, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी एंड डाटा हाइडिंग 10 अगस्त, मोबाइल कंप्यूटिंग 11 अगस्त व डाटा वारे हाउसिंग की परीक्षा 6 अगस्त को आयोजित की जाएगी। एमसीए के तीसरे सेमेस्टर के बी स्कीम की ऑपरेटिंग सिस्टम की परीक्षा 9, एम प्लान द्वितीय सेमेस्टर की सी स्कीम की डिजास्टर मैनेजमेंट की परीक्षा 13 व एमसीए के चतुर्थ सेमेस्टर की ओल्ड स्कीम की परीक्षा का आयोजन 14 अगस्त को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्जन
विवि में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि किसी विद्यार्थी को आवेदन करने में समस्या आ रही है या आवेदन करते समय कोई त्रुटि रह गई है तो विद्यार्थी मेल के माध्यम से त्रुटि सुधार की प्रार्थना कर सकते हैं।- प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत, कुलपति, डीसीआरयूएसटी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed