{"_id":"69ff365bd94e943a0f0550a7","slug":"there-will-be-a-public-holiday-in-the-municipal-area-today-due-to-the-elections-sonipat-news-c-197-1-snp1003-153707-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चुनाव को लेकर निगम क्षेत्र में आज रहेगा सार्वजनिक अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चुनाव को लेकर निगम क्षेत्र में आज रहेगा सार्वजनिक अवकाश
Sat, 09 May 2026 06:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 09 May 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 10 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि 10 मई को नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी फैक्टरियां, औद्योगिक इकाइयां, व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें एवं वाणिज्यिक संस्थान में सार्वजनिक अवकाश होने के कारण बंद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना है कि कर्मचारी व श्रमिक बिना किसी बाधा के लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उपायुक्त ने मतदाताओं का आह्वान किया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।