फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There will be a grand welcome in the family as Kajal becomes world champion.

Sonipat News: काजल के विश्व विजेता बनने पर परिवार में जश्न का माहौल, करेंगे भव्य स्वागत

Sat, 24 Aug 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 24 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
There will be a grand welcome in the family as Kajal becomes world champion.
सोनीपत। गांव लाठ की काजल ढोचक के विश्व विजेता बनने पर जिले के साथ परिवार में खुशी का माहौल है। काजल ने 69 किग्रा भार वर्ग में यूक्रेन की ओलेकसांद्रा रिबाक को 9-2 दी करारी शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता है। काजल के पदक जीतने पर हाल में सेक्टर-23 सोनीपत स्थित उनके निवास स्थान पर परिजन आपस में मिठाइयां बांटकर खुशी मना रहे हैं। पहलवान काजल रविवार को देश में लौट सकती हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला से खास बातचीत में काजल के चाचा पहलवान कृष्ण ने कहा कि बेटी काजल ने जॉर्डन के अम्मान में हो रही विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनका सपना था कि वह भी कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़े किन्ही कारणों की वजह से नहीं हो पाया। अब उनकी बेटी काजल विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर सपना पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि बेटी का लौटने के बाद भव्य स्वागत किया जाएगा। पिता रविंद्र ढोचक व मां बबीता ने कहा कि बेटी काजल ने पदक जीतकर परिवार व गांव का नाम ऊंचा किया है। बेटी सुबह शाम कड़ा अभ्यास करती है। काजल ढोचक गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में अभ्यास करती है।
विज्ञापन

रहमा बेदीवय से तीसरा मुकाबला था काफी कठिन
काजल से वीडियो कॉल पर हुई बातचीत में बताया कि उनके सभी मुकाबले काफी अच्छे रहे हैं। प्रतियोगिता में इजिप्ट (मिस्र) की पहलवान रहमा बेदीवय से हुआ तीसरा मुकाबला काफी कठिन था। पिछले साल विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में ही हार गई थी। इस बार स्वर्ण पदक जीतकर काफी खुश हैं। काजल अब तक तीन बार एशियन प्रतियोगिता में स्वर्ण जीत चुकी हैं। काजल ने कहा कि मेरा एकमात्र लक्ष्य ओलंपिक खेलों में देश को स्वर्ण पदक दिलाना है। बेटी के स्वर्ण पदक जीतने पर अंतरराष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र मलिक, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा, प्रशिक्षक रणधीर मलिक, प्रशिक्षक अजय मलिक, एईओ जगबीर मलिक, शमशेर ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed