फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There was no lack in the work of the workers, they could not explain it to the public: Badauli

कार्यकर्ताओं के काम में नहीं रही कमी, जनता को नहीं समझा पाया बात : बड़ौली

Tue, 04 Jun 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
There was no lack in the work of the workers, they could not explain it to the public: Badauli
सोनीपत। भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली ने लोकसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र की परंपरा है। वह उन कार्यकर्ताओं को बधाई देते है, जिन्होंने भाजपा के लिए मेहनत की। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं व मतदाताओं ने भाजपा को वोट देकर पार्टी के लिए काम किया है। भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि देश में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भाजपा की सरकार बनी है। उसी तर्ज पर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली ने पार्टी में भितरघात होने का इन्कार किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के काम में कमी नहीं रही, लेकिन वह सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की जनता को अपनी बात समझा नहीं पाए। 5 लाख 27 हजार मतदाताओं ने भाजपा के लिए अपना वोट डाला। छह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं तीन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा काफी पिछड़ी है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि जिसने कांग्रेस की वोट मांगनी थी, उन्होंने कांग्रेस की वोट मांगी है और जिन्होंने भाजपा की वोट मांगनी थी उन्होंने भाजपा की वोट मांगी है। इसमें किसी का दोष नहीं है। मंगलवार शाम 5 बजे चंडीगढ़ में सीएम हाउस में भाजपा संगठन की लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक होनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed