फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   There was an altercation when the server cheated in giving the certificate of survival.

Sonipat News: जीवित रहने का प्रमाणपत्र देने में सर्वर ने दिया धोखा तो हुई नोंकझोक

Tue, 11 Nov 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
There was an altercation when the server cheated in giving the certificate of survival.
फोटो 16- सोनीपत के लघु सचिवालय स्थित खजाना अधिकारी कार्यालय के बाहर खिड़की पर लाइन में खड़े पें
सोनीपत। लघु सचिवालय स्थित खजाना कार्यालय में सोमवार को सर्वर डाउन होने के कारण जीवन प्रमाणपत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने आए पेंशनधारकों को करीब एक घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने बताया कि प्रमाणपत्र जमा करते समय अचानक सर्वर डाउन होने के कारण उनके मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा था। इससे एक घंटे तक प्रमाणपत्र जमा करने का काम बाधित रहा।
विज्ञापन

पेंशनधारकाें और उनके आश्रितों को इंतजार करना पड़ा। इस बीच खिड़की पर कुछ पेंशनधारकों की अंदर काम कर रहे कर्मचारियों के साथ नोंकझोक भी हुई। सोनीपत ब्लॉक में करीब 5 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके पारिवारिक सदस्य पेंशन प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरियाणा खजाना कार्यालय से पेंशन प्राप्त कर रहे जिले के सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों को 4 से 29 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों व उनके आश्रितों को पेंशन जारी रखने के लिए हर साल बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठे का निशान लगवाकर प्रमाणपत्र जमा करवाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनधारकों ने बताया कि पहले साल केवल एक बार जीवन प्रमाणपत्र ही जमा करना होता था, जिसमें पेंशनधारकों का ज्यादा समय नहीं लगता था लेकिन अब बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठे के निशान लगाने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। कभी पेंशनधारकों के मशीन पर निशान नहीं मिलता तो कभी सर्वर डाउन हो जाता है। इससे पेंशनधारकों को लंबा इंतजार करने के साथ उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है।
सोमवार को खजाना अधिकारी कार्यालय में जीवन प्रमाणपत्र जमा करवाने के लिए पेंशनधारकों की भीड़ लगी रही। कई पेंशनधारकों ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से प्रमाणपत्र जमा करवाने के लिए लाइन में लगे हैं, लेकिन अचानक दोपहर 12 बजे सर्वर डाउन हो गया।व्यवस्था दुरुस्त न होने पर उन्हें लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। कर्मचारी भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
पेंशन के लिए इस प्रक्रिया से गुजरते हैं पेंशनधारक
अधिकारियों ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मियों को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए हर वर्ष नवंबर में जीवन प्रमाणपत्र जमा करवाना होता है। पेंशनधारकों को पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ नंबर) व आधार कार्ड के साथ बायोमीट्रिक मशीन से अंगूठे का मिलान करवाना होता है। ऑनलाइन कार्य के चलते पात्र व्यक्ति के मोबाइल पर ओटीपी आता है। इसके लिए स्वयं पेंशनधारक को कार्यालय में पहुंचना पड़ता है। सेवानिवृत्त कर्मियों की मृत्यु के बाद पारिवारिक सदस्यों को पेंशन पेमेंट ऑर्डर, आधार कार्ड के साथ जीवन प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है। अगर समय पर प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाया जाए तो कर्मी की पेंशन रोक दी जाती है।
पेंशनधारक बोले
वर्ष 2023 में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हूं, इसके बाद से पेंशन प्राप्त कर रही हूं। सुबह 10 बजे से खजाना अधिकारी कार्यालय में जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए लाइन में लगी थी। दोपहर 1 बजे तक काम नहीं हुआ है। भीड़ ज्यादा होने व काम रूकने के कारण अब कल दोबारा आकर कार्य करवाना पड़ेगा। -छोटो देवी, मयूर विहार।
-------
सुबह लाइन में लगने के बावजूद मेरा नंबर नहीं आया है। कर्मचारी से पूछते हैं तो वह सर्वर डाउन होने की बात कह रहे हैं। सर्वर डाउन होने के कारण किसी के भी मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा है। काफी देर तक लाइन में खड़े थक गए हैं। पेंशनधारकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के साथ पेयजल का भी प्रबंध नहीं है। -उर्मिला देवी, प्रगति नगर
पिछले साल ही शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हूं। जीवन प्रमाणपत्र जमा करवाने के लिए सुबह 11 बजे लाइन में खड़ा होना पड़ा, लेकिन यहां पहले से ही लंबी लाइन लगी थी। लाइन में खड़े हुए ढाई घंटे बीत गए हैं, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। यहां उचित व्यवस्था नहीं की गई है। प्रमाणपत्र जमा करवाने के लिए दो माह का समय दिया जाना चाहिए। -शीला देवी, शास्त्री नगर

वर्ष 2021 के बाद से सेवानिवृत्त कर्मियों के जीवन प्रमाणपत्र जमा करवाने का कार्य ऑनलाइन तरीके से किया जा रहा है। सुबह 12 बजे से प्रमाणपत्र जमा करवाने का कार्य सुचारू रूप से चल रहा था। अचानक सर्वर डाउन होने का पता लगा तो कर्मचारियों को जांच के लिए बोला गया था। रोजाना 250 से 300 पेंशनधारकों के प्रमाणपत्र जमा करवाए जा रहे हैं। अब तक सोनीपत ब्लॉक के 50 फीसदी पेंशनधारकों का कार्य पूर्ण हो चुका है। -संजीव कुमार ढींगड़ा, खजाना अधिकारी, सोनीपत

फोटो 16- सोनीपत के लघु सचिवालय स्थित खजाना अधिकारी कार्यालय के बाहर खिड़की पर लाइन में खड़े पें

फोटो 16- सोनीपत के लघु सचिवालय स्थित खजाना अधिकारी कार्यालय के बाहर खिड़की पर लाइन में खड़े पें

फोटो 16- सोनीपत के लघु सचिवालय स्थित खजाना अधिकारी कार्यालय के बाहर खिड़की पर लाइन में खड़े पें

फोटो 16- सोनीपत के लघु सचिवालय स्थित खजाना अधिकारी कार्यालय के बाहर खिड़की पर लाइन में खड़े पें

फोटो 16- सोनीपत के लघु सचिवालय स्थित खजाना अधिकारी कार्यालय के बाहर खिड़की पर लाइन में खड़े पें

फोटो 16- सोनीपत के लघु सचिवालय स्थित खजाना अधिकारी कार्यालय के बाहर खिड़की पर लाइन में खड़े पें

फोटो 16- सोनीपत के लघु सचिवालय स्थित खजाना अधिकारी कार्यालय के बाहर खिड़की पर लाइन में खड़े पें

फोटो 16- सोनीपत के लघु सचिवालय स्थित खजाना अधिकारी कार्यालय के बाहर खिड़की पर लाइन में खड़े पें

फोटो 16- सोनीपत के लघु सचिवालय स्थित खजाना अधिकारी कार्यालय के बाहर खिड़की पर लाइन में खड़े पें

फोटो 16- सोनीपत के लघु सचिवालय स्थित खजाना अधिकारी कार्यालय के बाहर खिड़की पर लाइन में खड़े पें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed